स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए स्वस्थ आहारों का सेवन करना जरूरी होता है। आंवले का सेवन आपके स्वास्थ्य को अनेकों लाभ प्रदान करता है। आंवले स्वाद में भले ही थोड़ा कड़वा होता है लेकिन यह शरीर के कई समस्याओं को भी कम करता है। आंवले में सेचुरेटेड फैट होता है जो शरीर को इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा आंवला में विटामिन-बी, आयरन और कैल्शियम भी उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो आपके शरीर को बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है। आंवले का सेवन पाउडर के रूप में किया जा सकता है। यदि आप आंवले का सेवन नियमित रूप से करेंगे तो इससे आप कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
बालों के लिए
आंवला में विटामिन-सी होता है जो बालों को पर्याप्त पोषण मात्रा प्रदान करता है। ये पोषक तत्व बालों को काला, घना और मुलायम बानाता है। आंवले को खाने के अलावा आप आंवले का तेल भी लगा सकते हैं। यह आपके बालों को जड़ों से मजबूत करता है और स्कैल्प की समस्या को भी कम करता है।
आंखों के लिए
आंवला आंखों के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर विकल्प होता है। आंवले में विटामिन और कैरोटिन होता है जो आंखों की रोशनी को तेज करता है और आंखों से जुड़ी अन्य समस्या को भी कम करता है। रोजाना सुबह-सुबह आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए।
पाचन बेहतर करता है
पाचन संबंधित समस्याओं के लिए आंवला एक बेहतर विकल्प होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्या जैसे- दस्त, कब्ज, एसिडिटी को भी कम करने में मदद करता है। आंवले का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है। नियमित रूप से आंवले का सेवन पाचन को बेहतर करता है।
मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है
आंवले का सेवन मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने के लिए बहुत लाभकारी होता है। आंवले में पर्याप्त उच्च में प्रोटीन होता है जो मेटाबॉलिक फंक्शन को बढ़ाता है और आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।