चाय की चुस्की के बहुत लोग दीवाने होते हैं। कुछ लोगों का दिन तो इसके बिना शुरू ही नहीं होता है। वहीं कुछ लोग रात में सोने तक चाय का स्वाद चखने में पीछे नहीं रहते हैं। ऑफिस में तो चाय बिना गिनती के ही गटकना कई लोगों की आदत में शुमार होता है। यूं तो गली से लेकर घर, ऑफिस से लेकर नुक्कड़ की दुकान तक पर चाय आसानी से मिल जाती है।
लेकिन क्या आपको पता है आपकी चाय आपको बीमार कर सकती है। अगर आप चाय के साथ एक गलती करते हैं तो ये जहर के तरह सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके इसके बारे में चेतावनी दी। साथ ही सही तरीके से चाय बनाने की रेसिपी भी बताई है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
किस गलती से चाय बन सकती है जहर?
न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया कि कई लोग चाय बनाने के बाद उसे बार-बार उबालते हैं। यह गलती आपकी चाय को जहर की तरह बना सकती है। क्योंकि जब चाय को बार-बार उबाला जाता है तो ऐसा करने से चाय में बहुत ज्यादा मात्रा में टैनिन रिलीज होता है। यूं तो टैनिन से सेहत को कुछ फायदे भी होते हैं। लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है तो इससे सेहत को नुकसान पहुंचने लगता है।
ये हो सकती हैं समस्याएं
चाय को बार-बार उबालकर पीने से आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। इससे न लीवर के साथ-साथ किडनी और हार्ट पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं आपको ब्लोटिंग या गैस की दिक्कत हो सकती है।
न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया चाय बनाने का सही तरीका
न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया अगर आप चाय के शौकीन है तो चाय को सही तरीके से बनाएं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें। फिर इसमें अपनी मनपंसद हर्ब्स जैसे लौंग, दालचीनी, सौंफ डालें। इसे करीब 5 मिनट उबलने दें। फिर एक कप में चाय पत्ती डालें। इसके ऊपर से ये मसाले वाला पानी डालें। इसे ढककर साइड में रख दें। फिर अलग से उसी बर्तन में थोड़ा दूध उबालें। फिर इसे चाय में अपने पसंद मुताबिक अनुपात में मिक्स कर लें। जब फ्लेवर्स इसमें एड हो जाएं तो छानकर इसे पी लें।
यहां देखिए वीडियो
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: