हम हमेशा से सुनते आए हैं कि सुबह उठते ही कुछ चीजें करने से शररी स्वस्थ रहता है और आप ऊर्जावान रहते हैं। जैसे सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। मगर खाली पेट कुछ चीजें करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। खाली पेट इन चीजों को करने से आप अनजाने में अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि खाली पेट कौन सी चीजों को करने से बचना चाहिए ताकि आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकें।
एक्सरसाइज:
अगर आपको लगता है कि बिना कुछ खाए अगर एक्सरसाइज करने से वजन जल्दी कम होता है तो आप गलत हैं। क्योंकि जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपका शरीर ग्लाइकोजन का इस्तेमाल करता है। ग्लाइकोजन आपको खाने से मिलता है। अगर आपके शरीर में सही मात्रा में ग्लाइकोजन नहीं होता है तो शरीर मसल्स को बर्न करने लगता है और फैट जमा होने लगता है।
यात्रा:
अगर आप खाली पेट यात्रा करते हैं तो इससे मोशन सिकनेस की समस्या हो सकती है। यात्रा के दौरान आपको उन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए जिनसे गैस की समस्या होती है।
मसालेदार भोजन का सेवन:
अगर आपने सुबह से कुछ नहीं खाया है तो मसालेदार खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। अगर आप खाली पेट मसालेदार भोजन का सेवन कर लेते हैं तो यह पेट में मौजूद एसिड के साथ रिएक्ट करता है। जिसकी वजह से क्रैम्प की समस्या हो सकती है।
चाय:
लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफी का सेवन करने की आदत होती है। उनकी शुरुआत चाय से ही होती है। मगर खाली पेट चाय पीने से गैस्ट्रिक एसिड का उत्पादन कम हो जाता है। जिससे पेट में मौजूद एसिड कम हो जाता है।
