सभी आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सितारें भी अच्छे पैरेंट्स बनने के लिए सभी कोशिशें करते हैं और अपने बच्चों को हर तरह से अच्छी परवरिश देना जानते हैं। सामान्य तौर पर लोग सोचते हैं कि बॉलीवुड सितारें पैरेटिंग से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं हालांकि यह एक गलत धारणा है और सभी स्टार्स इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। समय की कमी होने के बाद भी फिल्मी सितारें अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड डैड्स के बारे में जो आपको अच्छा पिता बनने की कला सिखा सकते हैं।

शाहरुख खान
शाहरुख खान तीन बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान, अब्राम खान के पिता हैं। बॉलीवुड के किंग होने के बाद वह पूरी तरह एक फैमिली मैन हैं। बहुत बिजी शेड्यूल होने के बाद भी शाहरुख अपने बच्चों के साथ समय बिताना नहीं भूलते। वह रात को सोने से पहले अब्राम को कहानी भी सुनाते हैं।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया में तो सुपरस्टार हैं ही साथ ही वह एक डैड के रूप में भी मेगा स्टार हैं। अपने दोनों बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन को एक बहुत ही शानदार तोहफे के रूप में देखते हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा आराध्या बच्चन भी उनके बहुत करीब हैं।

अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन को प्रिंसेस बुलाते हैं। वह चाहते हैं कि आराध्या खुद से अपने करियर के लिए फैसले लें। अभिषेक बच्चन का कहना है कि अपने बच्चे को सबसे अच्छा तोहफा वह शिक्षा और प्यार के रूप में दे सकते हैं।

सैफ अली खान
साल 2016 में सैफ अली खान तैमूर अली खान के पिता बने थे। इसके अलावा, सैफ के दो और बच्चे भी हैं जो उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के हैं। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ का कहना है कि 46 साल की उम्र में भी पिता बनने पर उनके कोई परेशानी नहीं है और उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं लगती।