मां बनने का अहसास हर महिला के लिए बेहद ही खास होता है। इस दौरान कराया गया स्तनपान बच्चे के शरीर में हर पोषक तत्वों को पूरा करता है। नवजात बच्चे की सेहत के लिए मां का दूध सबसे बेहतर औषधि मानी जाती हैं, क्योंकि इसमें शिशू की सेहत को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही स्तनपान के जरिए बच्चे का बहुमुखी विकास भी होता है। हालांकि, महिलाओं की खराब सेहत का असर उनके बच्चों को मिलने वाले दूध पर भी पड़ता है।
डिलीवरी के बाद जहां शिशू की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है, वहीं, इस दौरान महिला की स्थिति काफी नाजुक हो जाती है। जिसका सीधा असर उसके दूध पर पड़ता है। इसलिए शिशू और स्तनपान करने वाली मां, दोनों के लिए आवश्यक संतुलित पोषक तत्वों के बारे में जानना बेहद ही जरूरी होता है। जैसे गर्भावस्था के दौरान कुछ गर्भवती महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस, ब्लोटिंग, कब्ज और पेट फूलने की समस्या से गुजरती हैं, जिसे जीरा पानी पीने से कम किया जा सकता है। वहीं, स्तनपान कराने वाली मां के लिए, यह दूध स्राव में मदद करता है।
ऐसे में ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए ये खाना बेहतर साबित हो सकता है:
-हरी सब्जियों की स्मूदी: स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए हरी सब्जियों की स्मूदी काफी अच्छी साबित होती है। क्योंकि इससे दूध स्राव बढ़ता है। इसे आप नारियल का दूध, पालक, बादाम का दूध, और अन्य स्वादिष्ट चीजें के जरिए बना सकती हैं। इसमें आवश्यक फैटी एसिड और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो महिलाओं की सेहत को भी बनाए रखते हैं।
-जौ या फिर जौ से बनी कुकीज: दूध स्त्राव के लिए महिलाओं को अपने खाने में जौ को किसी-ना-किसी रूप में शामिल करना चाहिए। आप रात भर जौ को भिगोकर रख सकते हैं और अगले दिन उसका सेवन करें। ऐसा करने से दूध स्त्राव में वृद्धि होती है। साथ ही यह आपके बच्चे की सेहत को भी बनाए रखता है। इस दौरान अपने खाने में आप अखरोट, ताजे फल, सन बीज और चिया बीज भी मिला सकते हैं। यह सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि ऐसी चीज अपने खाने में जरूर शामिल करें, जिसमें विटामिन डी मौजूद हो।
-कद्दू की स्मूदी: कद्दू की स्मूदी में हर तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसकी स्मूदी दूध के स्त्राव को बढ़ाती है। इस स्मूदी में विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन बी-12 से प्रयुक्त चीजें मिलाएं। इसे आप कद्दू, नारियल का दूध, आम, गाजर, इलायची और शहद मिलाकर बना सकते हैं।

