‘द कपिल शर्मा शो’ के सभी किरदार अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। कीकू शारदा, कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर के अलावा इस शो के बाकी सभी किरदारों ने दर्शकों को खूब हंसाया है। इस शो के जरिए सभी को बहुत पॉपुलैरिटी मिली है और अब वह घर-घर में पहचाने जाते हैं। कपिल शर्मा के शो की टीआरपी के हिसाब से उसके मेंबर्स की सैलरी भी काफी अच्छी है। इतना ही नहीं इन सभी के पास अच्छी प्रॉपर्टी है और महंगी-मंहगी गाड़ियों के मालिक भी हैं। इस लिस्ट में मर्सिडीज से लेकर ऑडी और बीएमडब्लू जैसी कारें शामिल हैं। शो में कपिल की सैलेरी सबसे अधिक है। आइए जानते हैं कपिल से लेकर सुनील ग्रोवर तक, किन गाड़ियों पर चलते हैं-
कपिल शर्मा: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल को एक एपिसोड के लिए करीब 60-80 लाख रूपये मिलते थे। लेकिन अब खबरों की माने तो उन्हें एक एपिसोड के लिए सिर्फ 15 से 20 लाख रूपये मिल रहे हैं। बता दें कि कपिल के पास रेंज रोवर इवोक जैसी गाड़ियां हैं। इस गाड़ी की कीमत करीबन 48 लाख रुपए है।
सुनील ग्रोवर: ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर हर एपिसोड के 10 से 12 लाख रुपए लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील ग्रोवर को BMW 5 सीरीज में घूमना पसंद है और इस कार की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। सुनील ग्रोवर ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में भी काम किया है।
कीकू शारदा: शो में एक इंट्रेस्टिंग कैरेक्टर हैं कीकू शारदा। उन्हें हर एपिसोड के 5 से 7 लाख रुपए मिलते हैं। बता दें कि कीकू शारदा के पास BMW जैसी गाड़ियां और उनकी इस गाड़ी की कीमत करीबन 32 लाख रुपए है।
सुमोना चक्रवर्ती: सुमोना चक्रवर्ती जो कपिल के शो में बहुत पहले से हैं, वो 6-7 लाख प्रति शो सैलरी लेती हैं। सुमोना के पास ऑडी Q7 है और इस कार की कीमत करीब 65 लाख रुपये से शुरू होती है।
भारती सिंह: भारती सिंह जो शो में कई कैरेक्टर्स प्ले करती हैं, उनकी सैलरी 10-12 लाख प्रति वीकएंड एपिसोड है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती सिंह के पास ब्लैक रंग की बीएमडब्ल्यू है। इसके अलावा उनके पास Mercedez Benz GL-350 भी है। फीमेल कमीडियन में से भारती सबसे ज्यादा कमाती हैं।