‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) दर्शकों को पसंदीदा शो है। इस शो ने कपिल शर्मा के साथ-साथ बाकी के किरदारों को भी मशहूर बना दिया है। भारती सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वह ‘द कपिल शर्मा शो’ की टिल्ली यादव के नाम से भी जानी जाती हैं। हंसने-हंसाने में भारती का जो अंदाज है उससे हर पसंद करता है। लेकिन इन्होंने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया है। 2 साल की थीं तब पिता की मौत हो गई थी, मां ने अकेले पालन-पोषण किया। लेकिन अब Mercedes-Benz, Audi Q5 जैसी गाड़ियों की मालकिन हैं। आइए जानते हैं भारती सिंह की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
भारती सिंह का करियर: बता दें कि भारती ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलन्ज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सारे कॉमेडी शोज़ में काम किया किया। वह सिर्फ अच्छी कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक अच्छी डांसर भी हैं। इसकी झलक वे डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में दिखा चुकी हैं।
कई बार आधा पेट खाकर पड़ा था सोना: रिपोर्ट्स के अनुसार, पिता को खोने के बाद भारती के परिवार की हालत बेहद खराब हो गई थी। उनका ज्यादातर बचपन गरीबी में बीता। कई बार ऐसा भी हुआ कि आधा पेट खाकर सोना पड़ा था। मां के साथ-साथ उनके बड़े भाई-बहन को भी दिन-रात खाना और सुरक्षित छत जुटाने में समय बीतता था।
अब हैं Audi Q5 की मालकिन: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती एक एपिसोड के लिए 25 से 30 लाख रुपए लेती हैं और लाइव इवेंट करने के लिए करीबन 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं Audi Q5 और Mercedes-Benz जैसी महंगी-महंगी गाड़ियों की मालकिन भी हैं। बता दें कि Mercedes-Benz जिसकी कीमत 1.78 करोड़ है और Audi Q5 की कीमत 52 लाख है। इसके अलावा उनके पास Swift Dzire है जिसकी कीमत 9 लाख है।
2018 में हुई शादी: बता दें कि भारती ने 2018 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड भी हैं। आज भी दोनों सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी वीडियोज से लोगों को हंसाते रहते हैं।