हम सभी जानते हैं कि मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए हमे पूरी नींद लेना जरुरी है। हर रोज कितने घंटों की नींद लेना आवश्यक है ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर निर्भर करता है। जिस तरह आपके सोने की अवधि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है वैसे ही आप किस स्लीपिंग पोजिशन में सो रहे हैं वह भी आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है। ऐसा हम नहीं कहते, बल्कि विज्ञान का मानना है। अगर आप अपने बायीं तरफ सोते हैं तो यह आपको बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाता है। इस थ्योरी का आधार आयुर्वेद को माना गया है। आइए जानते हैं कि बायीं तरफ सोने से कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और क्यों।
पाचन में सुधार करता है:
बायीं तरफ सोने से आपके शरीर में पाचन क्रिया बेहतर तरीके से हो पाती है। जब आप बायीं तरफ सोते हैं तो शरीर का वेस्ट फूड बड़ी आंत से बृहदान्त्र में आसानी से जा पाता है। इससे पाचन बेहतर होता है और बॉवेल मूवमेंट्स बेहतर होते हैं।
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर है:
अगर आप सोते वक्त बायीं तरफ होते हैं तो इससे आपके हृदय पर दबाव कम होता है। इसके अलाव बायीं तरफ सोने से ग्रैविटी के कारण हृदय की ओर लिंफ ड्रेनेज होता है जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
जलन की समस्या को कम करता है:
अगर आपको भोजन करने के बाद पेट या सीने में जलन की समस्या हो रही है तो 10 मिनट के लिए बायीं तरफ लेट जाएं। इससे आपको राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा पेट बायीं ओर होता है और बायीं तरफ सोने से भोजन को अपनी जगह पहुंचने में आसानी होती है।
कमर का दर्द कम होता है:
अगर आप बायीं तरफ सोते हैं तो आपकी रीढ़ की हड्डी पर दबाव कम होता है। इससे आप सोते वक्त अधिक सहज महसूस करते हैं और उठने के बाद कमर का दर्द कम रहता है।