Jheel Mehta in Tarak Mehta ka ooltah Chashamah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। इन 12 सालों में इस शो के लगभग सभी किरदारों ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। चाहें जेठालाल, दयाबेन, भिड़े, कोमल भाभी, रोशन भाभी या बबीता जी हो इन सभी को दर्शको बहुत सरहाते हैं। गोकुलधाम के सदस्यों में एक है टप्पू सेना। टप्पू सेना को किसी छोटी उम्र के दर्शक ही नहीं बल्कि बड़े भीबीब खूब अच्छे से जानते हैं।
टप्पू सेना की एक खास सदस्य यानी सोनू भिड़े के किरदार को आज तक सभी ने बहुत प्यार दिया है। हालांकि सोनू के किरदार में अभी तक कई एक्टर को दिखाया गया है लेकिन आज भी झील मेहता लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। उनके फैन्स आज भी यह जानना चाहते हैं कि झील उर्फ सोनू ने शो क्यों छोड़ा था।
पढ़ाई को देना था टाईम – सोनू उर्फ झील मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो शुरू होने के साथ ही इंडस्ट्री में बतौर एक्टर कदम रखा था। इसके बाद झील 4 सालों तक इस शो का हिस्सा रहीं। इस दौरान उन्हें दर्शकों से खूब प्यार भी मिला और उनके लिए यह प्यार आज तक भी बरकरार है। आपको बता दें कि झील ने शो इसलिए छोड़ा था क्योंकि उस दौरान उनकी दसवीं क्लास की परीक्षाएं होनी थी। साथ ही यह भी जान लीजिए कि उन्होंने इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद भी दसवीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाए थे।
फिलहाल हैं एमबीए की स्टूडेंट – मीडिया रिपोर्टों की मानें तो झील को पढ़ाई करने का शौक है। इसलिए उन्होंने अभी भी पढ़ाई करना छोड़ा नहीं हैं। आपको बता दें कि फिलहाल झील एमबीए कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने बीबीए किया है। साथ ही बताया जाता है कि वो मटरफ्लाए नाम की एक ई-कॉमर्स कंपनी में बतौर सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव काम भी कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की है शौकीन – झील मेहता को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का बहुत शौक है। वो अक्सर अपनी फोटो भी पोस्ट करती रहती हैं। उनके फैन्स उन्हें आज भी बहुत पसंद करते हैं और लगातार उनके इंडस्ट्री में आने की न्यूज को ढूंढते भी रहते हैं।