‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों के पसंदीदा और टीवी पर लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रमों में से एक है। इस शो का हर किरदार अपनी बेहतरीन एक्टिंग से शो में जान डालने की कोशिश करता है। इस शो में बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता कर रही हैं। बबीता जी का किरदार काफी दिलचस्प है क्योंकि शो के जेठालाल उनके आस-पास घूमते रहते हैं। बता दें कि मुनमुन दत्ता के परिवार के लोग उन्हें पत्रकार बनाना चाहते थे, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और लिखा हुआ था। आइए जानते हैं मुनमुन दत्ता का एक्टिंग तक पहुंचने का सफर कैसा रहा। जानिये बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता की लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें-

बबीता जी रह चुकी हैं मॉडल: रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन दत्ता सीरियल में आने से पहले मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कई फैशन शोज में हिस्सा लेकर किया है। बता दें कि मुनमुन को भले ही नाम तारक मेहता शो से मिला है, लेकिन इससे पहले भी वह सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2004 में टीवी शो ‘हम सब बाराती’ से डेब्यू किया था।

फिल्मों में भी किया है काम: रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन ने फिल्मों में भी काम किया है। ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में मुनमुन ने हासन और मनीषा कोइराला के साथ काम किया है। इसके अलावा 2006 में आई ‘हॉलिडे’ में भी वह दिखीं थी। इस फिल्म में उनके साथ डीनो मोरिया और गुलशन ग्रोवर भी दिखे थे। इस फिल्म को पूजा भट्ट ने डायरेक्ट किया था।

माधुरी दीक्षित हैं फेवरेट एक्ट्रेस: रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन दत्ता को माधुरी दीक्षित बेहद पसंद हैं। इसके अलावा मुनमुन दत्ता की पसंदीदा जगह गोआ और पेरिस है। बता दें कि मुनमुन एक ट्रेंड डांसर भी हैं और वह कुछ म्यूजिक वीडियोज भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें ट्रैवलिंग करना बेहद पसंद है। उन्हें सामाजिक कार्यों में भी दिलचस्पी है।

एक एपिसोड की फीस: रिपोर्ट्स के अनुसार, तारक मेहता शो के लिए मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 35-50 हजार रुपये मिलते हैं। शो में ब​बीता जी और जेठालाल के बीच खट्टी मीठी नोंक झोंक काफी पसंद की जाती है।