Taapsee Pannu Diet Plan, Workout Video, Fitness Secret: बॉलीवुड सेलेब्स को अपने प्रोफेशन के कारण खुद को फिट और हेल्दी रखने की जरूरत होती है। उनकी डाइट से लेकर वर्कआउट और योगा तक सभी चीजें प्रॉपर होती हैं और वह उन्हें फॉलो भी करते हैं। तापसी पन्नू भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जो फिटनेस फ्रीक हैं। पिंकविला की एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने बताया कि वह रोजाना सुबह ग्रीन-टी जरूर पीती हैं। साथ ही उन्होंने और भी कई बातें बताई जिसे फॉलो कर के हर कोई फिट रह सकता है। तापसी ने यह भी बताया कि उन्हें अलग-अलग खाना खाना बहुत पसंद है। तापसी पन्नू अपने डेली रूटीन के बारे में बात करते हुए कई ऐसी चीजें भी बताई जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं उनकी डेली रूटीन-
– तापसी ने बताया कि वह सुबह उठते ही सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी पीती हैं और उसके साथ बादाम भी खाती हैं। यह आपकी स्किन को हेल्दी रखता है और शरीर के सारे टॉक्सिंस को फ्लश आउट करने में मगग करता है।
– इसके बाद वह एक बड़े गिलास में ग्रीन-टी पीती हैं। इसे पीने के बाद वह खीरे का जूस पीती हैं ताकि बॉडी एक्लाइन रहे।
– तापसी ने बताया कि इन सभी चीजों के बाद वह नाश्ता करती हैं। उन्होंने यह भी कहा ये सारी चीजें वह 2 घंटे के अंतराल में लेती हैं ना कि एक के बाद एक क्योंकि आपके शरीर को एडस्ट या रिएक्ट करने का समय मिलना चाहिए।
– तापसी ने बताया कि जरूरी नहीं है कि आप एक समय पर दिन का खाना खाएं। जब भी आपको भूख लगे कुछ खा लें। जैसे आप ओटमील बार खा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह प्रोटीन शेक या फिर फैट बर्न करने के लिए किसी भी तरह की सप्लीमेंट्स नहीं लेती हैं। यह हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है।
– तापसी ने बताया कि वह कभी भी डिनर रात को 8 बजे के बाद नहीं करती हैं। 8 बजे के बाद यह उन्हें भूख लगती है तो वह कुछ भी लिक्विड ले लेती हैं जैसे कि सूप।
(और Lifestyle News पढ़ें)

