Sweet Potato Benefits: नाश्ते में स्पाइसी और टेस्टी खाना किसे पसंद नहीं है। हालांकि, चाट हो या बाहर का कुछ और सामान इन चीजों को जंक फूड्स में शामिल किया जाता है। अगर आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप शकरकंद को खा सकते हैं। शकरकंद में विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की भी मात्रा काफी मात्रा में पाया जाता है।

इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है शकरकंद

सर्दी के मौसम में शकरकंद मार्केट में आसानी से मिल जाता है। इसमें विटामिन C और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में काफी मददगार होता है। शकरकंद को खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है। दरअसल, इसमें जटिल कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद है शकरकंद

शकरकंद खाने से त्वचा चमकदार बना रहता है। यह बालों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन E और विटामिन C पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो  त्वचा को तंदुरुस्त रखने में मदद करती है।

नाश्ते में इस तरह से खाएं शकरकंद

उबालकर खाएं शकरकंद

सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम का आप दोनों समय शकरकंद को खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले शकरकंद को धोकर छीलें या छिलके के साथ ही उबाल लें। इसको करीब 15-20 मिनट तक उबालने के बाद आप कुछ समय के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब आप इसको नमक, नींबू और काली मिर्च के साथ खा सकते हैं।

भूनकर खाएं शकरकंद

आप शकरकंद को भूनकर भी खा सकते हैं। इसको सबसे पहले आप स्लाइस या क्यूब्स में काट लें। अब इसको तवे पर थोड़े से ऑलिव ऑयल, नमक और मसाले के साथ भूने। करीब 20-25 मिनट तक भूनने के बाद आप इसको खा सकते हैं। आप इसको चाट मसाले के साथ  भी खा सकते हैं।

शकरकंद का पराठा कैसे बनाएं

आप शकरकंद का पराठा भी बनाकर खा सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले शकरकंद को उबालकर सही से मैश कर लें। अब आप इसको गेहूं के आटे के साथ आप पराठा बना सकते हैं।