Suresh Raina’s Lifestyle: सुरेश रैना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने खेल से उन्होंने देश और दुनिया में लाखों फैन्स बनाए हैं। रैना हाल ही में सुर्खियों में (Suresh Raina Latest) तब आए जब मुंबई के एक पॉश पार्टी क्लब में पार्टी के दौरान कोरोनावायरस के सुरक्षा नियम न फॉलो करने के जुर्म में पुलिस ने उनपर मामला दर्ज किया और नोटिस देकर छोड़ दिया।

आपको बता दें कि रैना अब नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, एम. एस. धोनी के साथ ही उन्होंने भी अपने रिटारमेंट का ऐलान किया था। रैना फिलहाल आईपीएल का हिस्सा बने रहेंगे। उनके कई फैन्स उनकी इस बड़ी कामयाबी के पीछे की कहानी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

कैसे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए हुआ सेलेक्शन – रैना जब 15 साल के थे, तब उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स ने उत्तर प्रदेश में अंडर – 16 खेलते हुए देखा था। वहीं उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अंडर – 19 खेलने के लिए सेलेक्ट किया गया। जानकारों की मानें तो उस समय रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ हाफ सेंचुरी बनाई थी। उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में सफलता मिलती चली गई।

लैविश लाइफस्टाइल के हैं शौकीन – मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैना को लैविश लाइफ जीने का शौक हैं। उन्हें पार्टी अटेंड करना, ब्रांडेड कपड़े पहनना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बहुत पसंद है। खबरों की मानें तो राजनगर, गाजियाबाद में बना सुरेश रैना का घर तकरीबन 18 से 20 करोड़ का है।

इंस्टाग्राम पर रहते हैं एक्टिव – रैना अक्सर अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल से अब तक 1900 से ज्यादा पोस्ट किए हैं। इनमें सेलेब्रिटी और क्रिकेटरों के साथ तस्वीरों के अलावा उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी (Suresh Raina Wife Name) और बेटी ग्रेसिया रैना (Gracia Raina) के साथ भी तस्वीरें हैं। रैना को इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

फैमिली के साथ टाईम स्पेंड करना है पसंद – रैना के करीबियों की मानें तो उन्हें अपनी फैमिली के साथ टाईम स्पेंड करना बहुत पसंद है। रैना को अपनी बेटी ग्रेसिया के साथ खेलना बहुत पसंद है। जब भी उन्हें समय मिलता है, वह ग्रेसिया के साथ खेलते हैं।