After pregnancy diet: कंसीव करने से लेकर बच्चे को जन्म देने तक एक महिला के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं में कमजोरी आ जाती है। वहीं बच्चे को स्तनपान (breastfeeding) कराने से भी उनका शरीर थका हुआ महसूस होता है। एक तरफ डिलीवरी के समय महिला का बहुत ज्यादा ब्लड लॉस होता है। वहीं बच्चे को फिडिंग कराने से उनकी मांसपेशियों में कमजोरी भी आती है। इस समय उनकी डाइट (Best Foods For Postpartum ) का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो ये कमजोरी भविष्य में उन्हें परेशान कर सकती है। डिलीवरी के बाद नई मां की डाइट में सुपरफूड्स (best nutrition food for new moms) जरूर होने चाहिए। ताकि उन्हें जल्दी रिकवर होने में मदद मिले। इसके साथ ही खुद को और बच्चे को संभालने के लिए तुरंत एनर्जी भी मिल पाए। यहां हम कुछ ऐसे सुपरफूड्स (Superfoods) के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे न केवल बच्चे के जन्म के बाद आपको ताकत मिलेगी। बल्कि कमजोरी भी दूर होगी। आपकी भूख तो शांत होगी ही, साथ ही मोटापा कंट्रोल करने में भी हेल्प मिलेगी।
एनर्जी बूस्टर का काम करेंगे सूखे मेवे
नई मां को एनर्जी की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में बच्चे को जन्म देने के बाद डॉक्टर की सलाह पर आप नट्स खाना शुरू कर सकती हैं। सूखे मेवे एनर्जी बूस्टर का काम करते हैं। इनमें गुड फैट होता है। साथ ही इन्हें खाने से शरीर को प्रोटीन भी मिलती है। डिलीवरी के बाद मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने के लिए आपको बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, पिस्ता खाना चाहिए।
शरीर में ताकत लाने के लिए खाएं मशरूम
बच्चे के जन्म के बाद और उसे फिडिंग करवाने से महिलाओं में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में शरीर में ताकत लाने के लिए आप मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होते हैं। इसके साथ ही इसमें फोलेट और बी विटामिन भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व नई मां के लिए खजाने से कम नहीं है। मशरूम एड्रेनल ग्लैंड को सहायता प्रदान करके थकान को दूर करने में मदद करता है।
कमजोरी और थकान दूर करेंगे केले
केला छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी के लिए फायदेमंद होता है। बच्चे के जन्म के बाद आप कमजोरी दूर करने के रोजाना केले का सेवन कर सकती हैं। केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे खाने से थकान दूर होती है और शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा सेब
डिलीवरी के बाद आप डॉक्टर की सलाह पर सेब का सेवन भी कर सकती हैं। इसे आप प्यूरी बनाकर भी खा सकती हैं। इसे खाने से शरीर में कई तरह के फायदे होते हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे खाने से शरीर को बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसके साथ ही प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए खाएं बीन्स
बीन्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है। इतना ही नहीं इन्हें खाने से शरीर को प्रोटीन भी मिलती है। थकान भी दूर होती है। बच्चे के जन्म के बाद अक्सर महिलाओं को कब्ज की दिक्कत होo जाती है। ऐसे में उनको बीन्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।