करणजीत वोहरा उर्फ सनी लियोन बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और फिटनेस बरकरार रखने के लिए वह काफी मेहनत भी करती हैं। अपने खान-पान और वर्कआउट पर विशेष ध्यान देती हैं। तभी तो बढ़ती उम्र के साथ उनकी खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है। सनी लियोन की सुबह से लेकर शाम तक की दिनचर्या काफी हद तक फिक्स रहती थी। सनी सुबह जल्दी उठ जाने वाले लोगों में से हैं। उनके दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट और वर्कआउट के साथ होती है।
एक ग्लास नारियल जूस या फिर नींबू पानी के साथ सनी अपना दिन शुरु करती हैं। सुबह उठते ही उनकी कॉफी पीने की भी आदत है। कॉफी पीते वक्त सोशल मीडिया हैंडल करना टाइम पास करने का उनका सबसे पसंदीदा तरीका है। ओट मिल्स, कच्चे फल और जूस उनके ब्रेकफास्ट का अहम हिस्सा हैं। सनी को नाश्ते के बाद वर्कआउट करना पसंद है। इससे वह खुद को एनर्जटिक महसूस करती हैं। हालांकि ब्रेकफास्ट के तुरंत बाद वर्कआउट सही नहीं माना जाता लेकिन फिर भी ऐसा करना उन्हें पसंद है।
बेहतर फिटनेस के लिए वह योगा को एक बेहतर ऑप्शन मानती हैं। रोज लगभग 30 मिनट तक साइकिलिंग करना उनके वर्कआउट का अहम हिस्सा है। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
नियमित वर्कआउट प्लान के अलावा सनी लंच और डिनर पर भी बराबर ध्यान देती हैं। उनका लंच और डिनर लगभग एक ही जैसा होता है। एक ग्लास फ्रेश फ्रूट जूस और कुछ काली मिर्च और नमक के साथ कच्ची सब्जियां उनके डाफट का हिस्सा हैं। उन्हें पिज्जा और राजमा चावल बेहद पसंद है।
इसके अलावा उन्हें पापकॉर्न भी इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि यह बिना नमक और बटर का होते हुए भी हेल्दी होता है। सनी दूसरों को भी फिट रहने की सलाह देते हुए कहती हैं कि सभी को रोज 20-30 मिनट वाक जरिर करना चाहिए। दिन की शुरुआत का इससे अच्छा तरीका कोई और नहीं हो सकता।![]()

