सनी लियोन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए काफी पॉपुलर हैं। यही कारण है कि अपने शानदार फिगर की वजह से सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग पर ठुमके लगाएं। हालांकि परफेक्ट फिगर पाना आसान नहीं होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है और साथ ही अपने डाइट का भी ध्यान रखना पड़ता है। सनी लियोनी रोजाना सुबह एक्सरसाइज करती है और अपने अपर बॉडी के लिए एक्सरसाइज करती हैं क्योंकि अपर बॉडी शरीर का एक मुख्य हिस्सा होता है। आइए जानते हैं अपर बॉडी के लिए कौन-कौन से एक्सरसाइज करती हैं।
आर्म रोटेशन
शरीर के ऊपरी हिस्से को फिट रखने के लिए सनी लियोनी आर्म रोटेशन एक्सरसाइज का अभ्यास करती हैं। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पैरों के बीच में गैप रखें और दोनों हाथ खोल कर सीधा खड़े हो जाएं। हाथों को जमीन पर ही रखें। अब अपने हाथों को पहले क्लॉकवाइज की दिशा में धीर-धीरे घुमाना शुरू करें। लगभग 30 सेकेंड तक हाथों को ऐसे ही घुमाएं। थोड़ी देर बाद इसे विपरीत दिशा में घुमाएं। एक्सरसाइज करते वक्त सांस लेना और छोड़ना जारी रखें।
शोल्डर रोटेशन
आर्म रोटेशन का अभ्यास करने के बाद सनी लियोन शोल्डर रोटेशन एक्सरसाइज करती हैं। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से कंधा सही शेप में आता है और आपका अपर बॉडी पार्ट मजबूत बनता है। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले अपने अंगुलियों को कंधे पर रखें। फिर इसे क्लॉकवाइज धीर-धीरे घुमाएं। 30 सेकेंड के बाद इसे उल्टी दिशा में घुमाएं। सांस लेना और छोड़ना इस एक्सरसाइज के दौरान जरूर जारी रखें।
पुश अप्स
सनी लियोनी का अगला एक्सरसाइज पुश अप्स है। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से कंधा , सीना और हाथों को मजबूती मिलती है। पुश अप्स करने के लिए सबसे पहले हाथों और पैरों की अंगुलियों के बल जमीन पर लेटें। इस अवस्था में आने के बाद दोनों हाथों के बीच गैप होना चाहिए। अब अपने शरीर का भार हाथों पर जेते हुए नीचे आएं। फिर खुद को धीरे-धीरे ऊपर की ओर ले जाएं। इस एक्सरसाइज को करते वक्त यदि आप थक जाएं तो थोड़ी देर का विश्राम ले लें।
जैबिंग
पुश अप्स करने के बाद सनी लियोनी जैबिंग का अभ्यास करती हैं। जैबिंग शरीर के स्टैमिना को बढ़ाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बॉक्सिंग पोजीशन में आ जाएं। एक पैर को आगे की तरफ करते हुए दूसरे हाथ से मुक्के को हवा में मारें। अब यही प्रक्रिया दूसरे पैर से भी करें।

