Pangoot: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आपने अभी तक कहीं जाने की प्लानिंग नहीं की है तो आप इस जगह का चुनाव कर सकते हैं। दरअसल, खास बात ये है कि आपके पास भले ही समय कम हो लेकिन फिर भी आप यहां घूमने जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो बस 3 दिनों के अंदर आप यहां से घूमकर आ सकते हैं। आपको यहां जाने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। बस आपको प्लान करना है और आप यहां आराम से पहुंच जाएंगे। तो, आइए जानते हैं दिल्ली से पंगोट कैसे पहुंचे। कौन सा तरीका सबसे बेस्ट है और अगर आप नैनीताल में हैं तो यहां घूमने कब और कैसे जाएं।
दिल्ली से पंगोट कैसे पहुंचे
दिल्ली से पंगोट जाने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप पहले दिल्ली से काठगोदाम की ट्रेन लें। इसके बाद काठगोदाम से आप पंगोट के लिए बस या टैक्सी ले सकते हैं। काठगोदाम से पंगोट (kathgodam to pangot distance) की दूरी 52.0 km है। इसमें आपको 1 घंटा 55 मिनट लग सकते हैं। दूसरा, तरीका है आप पहने नैनीताल जाएं इसके बाद यहां से पंगोट जाएं।
नैनीताल से पंगोट की दूरी कितनी है
नैनीताल से पंगोट की दूरी (nainital to pangot distance) 13.1 km है। आपको नैनीताल से यहां जाने में मात्र 35 मिनट लगेंगे। आप यहां जाकर बाइक या स्कूटी रेंट पर लेकर यहां जा सकते हैं। फैमिली है तो आप कार या टैक्सी से जा सकते हैं। ये उत्तराखंड का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। दरअसल, पंगोट को असल में नैनीताल का ही खूबसूरत गांव माना जाता है। इसके अलावा भी यहां बहुत कुछ खास है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
पंगोट में क्या है खास
पंगोट में लोग सनसेट देखने आते हैं। पंगोट का सनसेट ऐसा मालूम होता है सूरज अपने काम से धीमे-धीमे लौट रहा हो और हम इसे निहारने बैठे हों। दूसरा, यहां लोग चिड़ियों को देखने आते हैं। यहां 580 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां हैं जो अलग-अलग मौसम में पाई जाती हैं। इनकी आवाज आपके मन को खुश कर देगी। इसके लिए आप पंगोट और किलबरी पक्षी अभयारण्य, गुआओ हिल्स और नैना पीक भी घूमकर आ सकते हैं। अगर आपको और घूमने का मन है तो इसके आगे अलमोड़ा की तरफ निकल जाएं जहां बीच में ही आपको कैंची धाम मिल जाएगा। तो इस तरह से आप 3 दिन के ट्रिप में भी आराम से नैनीताल और पंगोट घूमकर आ सकते हैं।