Homemade Sugarcane Juice: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। सर्दी अब धीरे-धीरे जा रही है और गर्मी का आगमन होने लगा है। गर्मी आते ही लोग इसके प्रकोप से बचने के लिए कई तरह के जूस को पीते हैं। इन्हीं में से एक है गन्ने का जूस। वैसे गर्मी आते ही हर जगह गन्ने का जूस मिलने लगता है। यह पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ हेल्थ को भी बेहतर रखने में मदद करता है।

इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं गन्ने का जूस

कई बार गन्ने का जूस पीने के लिए बाहर जाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप घर पर ही गन्ने का जूस बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की जरूरत होगी और आप इसकी मदद से आपने घर पर ही बेहतरीन जूस को तैयार कर सकते हैं। इस जूस का स्वाद एकदम गन्ने की जूस की ही तरह होगा।

गन्ने का जूस बनाने की सामग्री

गुड़
नींबू का रस
काला नमक
बर्फ
पुदीना

घर पर कैसे बनाएं गन्ने का जूस

घर पर गन्ने का जूस बनाने के लिए आप सबसे पहले गुड़ को लें और इसको बारीक काट लें। अब आप इसको मिक्सी में डाल दें। अब आप इसमें नींबू का रस, पुदीना का पत्ता डाल दें। अगर आप इसको ठंडा-ठंडा पीना चाहते हैं तो आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं। अब आप मिक्सी में आधा कप पानी डाल दें और सही से इसको मिक्सी में पीस लें। अब आप इसको गिलास में डालकर सर्व कर सकते हैं। आप इसमें काला नमक भी डाल सकते हैं। आगे पढ़िएः नॉन स्टिक बर्तन की सफाई कैसे करें?

गन्ना का जूस पीने के फायदे

गन्ना का जूस पीने के कई फायदे होते हैं। इसको पीने से शरीर में तुरंत ऊर्जा मिल जाती है। यह पाचन को भी काफी बेहतर करता है और पेट की समस्या को भी दूर करता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है।