साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। भारत में यूं तो ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद साड़ी पहनती हैं, हालांकि बदलते वक्त के साथ अब यह ट्रेंड भी पूरी तरह से बदल गया है। साड़ी आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी को बदल देती हैं। अक्सर महिलाएं खास मौकों पर साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। साड़ियों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। अलग-अलग तरीकों से साड़ी बांधने पर वह स्टाइलिश और ट्रेंडिग लुक भी दे सकती है। ऐसे में आज हम आपको साड़ी पहनने के तरीकों के बारे में बताएंगे।

बेल्ट के साथ पहने साड़ी: अक्सर महिलाएं हैंडलूम साड़ियां खरीद तो लेती हैं, हालांकि पुरानी होने के बाद उन्हें पहनती नहीं है। ऐसे में अगर आपकी हैंडलूम साड़ी पुरानी हो चुकी है तो आप इसका मेकओवर कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी पुरानी हैंडलूम साड़ी को बेल्ट या फिर कोर्सेट के साथ कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ बेल्ट पहनने से आपके कर्व्स परफेक्ट दिखाई देते हैं।

रेट्रो विंटेज शर्ट के साथ: अगर आप अपनी पुरानी साड़ी को कुछ अनोखे अंदाज में बांधना चाहती हैं तो इसके लिए आप रेट्रो विंटेज स्टाइल कैरी कर सकते हैं। आप अपनी रेट्रो शर्ट को सिंपल या फिर हैंड पेंटेड साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह स्टाइल आप किसी पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

धोती लुक: इसके लिए आप अपनी साड़ी को धोती के साथ कैरी कर सकते हैं। इससे आपको एथेनिक लुक मिलेगा। आप धोती लुक के साथ नोज रिंग, वेस्ट चेन और नेकलेस कैरी कर सकती हैं।

शियर लक ड्रैपिंग: शियर लक ड्रैपिंग आपको बिल्कुल ही अलग लुक देता है। इसके लिए आप अपनी हैंडलूम साड़ी को लेगिंग्स और क्रॉप टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं।

कैप संग साड़ी: आज के समय में कैप कोटूर स्टाइल काफी चलन में है। कैप यानी लाबदा और बिना बाजू का कपड़ा और कोटूर यानी फैशनेबल कपड़ा। इस कपड़े को आप साड़ी के ऊपर पहन सकते हैं। इससे आपको सबसे अलग दिखने में काफी मदद मिलती है।