Spring Season Plants: सरस्वती पूजा के साथ ही पूरे देश में बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। इस दौरान पौधों पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बसंत ऋतु का मौसम पेड़-पौधों के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इस समय तापमान काफी बेहतर रहता है, जिसके कारण पौधे तेजी से बढ़ते हैं।
रंग बिरंगे पौधों का सीजन होता है बसंत
बसंत के मौसम में पौधे आसानी से भी लग जाते हैं। फूलों से लेकर अन्य तरह के पौधों तक हर तरह के पेड़ इस मौसम में काफी तेजी से बढ़ते हैं। बसंत के मौसम में रंग बिरंगे पौधों में फल और फूल आने लगते हैं। आप इस मौसम में अपनी बालकनी में रंग बिरंगे पौधों को लगा सकते हैं। इन पौधों को घर और बालकनी में लगाने से पॉजिटिविटी आती है।
बसंत ऋतु में अपने घर लगाएं ये पौधा
गेंदे के फूल का पौधा
आप अपने घर के गार्डन में गेंदे का फूल लगा सकते हैं। गेंदे का फूल काफी बेहतर लगता है। इससे घर की सुंदरता काफी बढ़ जाती है और घर में सकारात्मकता आती है। इसको लगाने के बाद आपको बहुत ही कम देखभाल की जरूरत होती है। इसके फूल को आप पूजा या फिर सजावट में भी उपयोग कर सकते हैं।
पीस लिली
पीस लिली का पौधा आप बसंत ऋतु में लगा सकते हैं। यह इनडोर वातावरण को काफी शानदार और बेहतर बनाता है। यह घर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ घर की हवा को शुद्ध करता है और सकारात्मक बनाता है। इसको अधिक धूप की जरूरत नहीं होती है और घर के अंदर भी इसको आसानी से उगाया जा सकता है।
इन पौधों को भी अपने घर पर लगाएं
गुलाब, डहलिया, चमेली, पिटूनिया, गुलमोहर, सूरजमुखी, तुलसी, लेमन ग्रास, मनी प्लांट , एलोवेरा , स्पाइडर प्लांट , स्नेक प्लांट , बांस पाम इत्यादि पौधों को आप आसानी से लगा सकते हैं।