Priyanka Chopra stunning saree look: निक जोनस के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर में दोबारा शादी की। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने फिर से अपनी आउटफिट से अपने फैन्स का दिल जीत लिया। जहां सब वेस्टर्न कपड़ों में नजर आ रहे थें, वहीं प्रियंका चोपड़ा इंडियन वियर में दिखीं। उन्होंने हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी और बालों का जूड़ा बनाया था। प्रियंका चोपड़ा की साड़ी जो एक पारंपरिक भारतीय गाउन थी उसे सब्यसाची ने डिज़ाइन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार साड़ी फ्लोरल डिजाइन की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने दाहिने कान के ठीक नीचे एक लाल रंग का गुलाब लगा रखा था। उन्होंने एक बड़ी सी डायमंड ईयररिंग्स भी साथ में पहन रखी थी। उनकी साड़ी की यह तस्वीर सारे सोशल मीडिया साइट्स पर बेहद ट्रेंड कर रहे हैं। उनके साथ नीक जोनस ने काले रंग का सूट पहन रखा है।

36 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने मेकअप हल्के गुलाबी रंग का रखा हुआ है। उन्होंने अपनी गुलाबी साड़ी को एक गहरे नेकलाइन गुलाबी स्लीवलेस ब्लाउज और गोल्डन हाई पेंसिल हील्स के साथ पेयर किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लुक को पूरा ट्रेडिशनल रखा था। प्रियंका इस लुक को देखकर उनके फैन्स ने उनकी खूब तारीफ की।

https://www.instagram.com/p/BzUSWCEhjqw/?utm_source=ig_embed

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के साथ खूब सारी तस्वीरें भी खिचवाईं और इंस्टाग्राम पर जम कर शेयर भी किया। कई तस्वीरों में, निक प्रियंका का हाथ पकड़े भी नजर आए। ग्रूप फोटोज में केविन जूनियर, निक, फ्रैंकलिन और दूल्हे के साथ-साथ उनके माता-पिता, केविन सीन और डेनिस और प्रियंका और केविन की पत्नी डेनिएल सहित पूरा जोनस परिवार 17 वीं सदी की पोज देते भी नजर आए।

(और Lifestyle News पढ़ें)