बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्म ‘दबंग’ से इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक समय पर 100 किलोग्राम की हुआ करती थीं। हालांकि, आज अब वह अपनी फिटनेस से नई एक्ट्रेसिस को भी टक्कर देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनैलिटी से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बना देती हैं।
शुरुआत से ही सोनाक्षी सिन्हा काफी चब्बी हुआ करती थीं। उन्हें फास्ट फूड खाना बेहद पसंद था। टीनऐज के दौरान वह ओवरवेट हुआ करती थीं। उस समय उनका वजन 95 किलो से ज्यादा था। हालांकि, ये बात बेहद ही कम लोगों को पता है कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी सिन्हा फैशन शोज में बैकस्टेज इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थीं। उन्होंने कभी-भी एक्टिंग को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था।
फैशन शो में सलमान को भा गई थीं सोनाक्षी: एक फैशन शो के दौरान जब सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को देखा तो उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म की हीरोइन बनने का ऑफर दिया। लेकिन उस समय एक्ट्रेस काफी ओवरवेट थीं। सलमान की निगरानी में ही सोनाक्षी ने अपना 30 किलो वजन कम किया था। जिसके बाद वह ‘दबंग’ फिल्म में नजर आईं थीं।
सोनाक्षी सिन्हा का फिटनेस रूटीन: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर कार्डियो वर्कआउट, योग, स्पिनिंग, स्विमिंग आदि करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा को शुरुआत से ही जिम से काफी नफरत थी। इसलिए उन्होंने जिम की जगह खुद को फिट बनाने के लिए सेलेब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित के साथ नियमित रूप से पिलेट्स की ट्रेनिंग ली। इसके अलावा शाहिद के फिटनेस एक्सपर्ट से बॉडी को टोन करने के लिए मदद ली।
बता दें, अब एक्ट्रेस नियमित तौर पर सुबह 30-45 मिनट के लिए कार्डियो वर्कआउट करती हैं। इसके अलावा वह रोजाना 20 मिनट के लिए तेज-तेज टहलती हैं। शरीर में लचीलापन लाने के लिए वह हॉट योग और स्पिनिंग की मदद लेती हैं। एक्ट्रेस को स्विमिंग और टेनिस खेलना भी काफी पसंद है।
सोनाक्षी का डाइट प्लान: सोनाक्षी अपने दिन की शुरूआत 1 गिलास गर्म पानी में नींबू का रस और शहद के साथ करती हैं। अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान सोनाक्षी को डाइट फॉलो करने में काफी परेशानी हुई थी। इसके लिए उन्होंने एक बार में ज्यादा खाने की बजाए हर 2 घंटे में छोटी-छोटी मील लेना शुरू किया। वह अपने खाने में हाई प्रोटीन और लो कार्बोहाइड्रेट को शामिल करती थीं।
अब एक्ट्रेस ब्रेकफास्ट में सीरियल, लो फैट मिल्क और होल वीट टोस्ट लेती हैं। लंच में घर में बनी रोटी, सब्जी और सलाद का सेवन करती हैं। और डिनर में वह दाल, मिक्स्ड वेजिटेबल्स और ग्रिल्ड चिकन को शामिल करती हैं।