गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम बात है। हालांकि, परेशानी तब बढ़ जाती है, जब पसीने के चलते अंडरआर्म्स से तेज गंद आने लगती है। ये ना केवल शर्मिंदगी का कारण बनती है, ब्लकि इस तेज गंद के चलते आप खुद भी फ्रेश फील नहीं कर पाते हैं। ऐसे में लोग भी आपसे दूर भागने लगते हैं। वहीं, इस तरह की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई महंगे परफ्यूम्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनकी खुशबू भी लंबे समय तक नहीं टिक पाती। यानी समस्या जस की तस रह जाती है।

ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं और पसीने के चलते अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आसानी से अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है।

इससे पहले जान लेते हैं कि आखिर अंडरआर्म्स से बदबू क्यों आती है?

दरअसल, शरीर के कुछ हिस्सों में पसीना अधिक आता है। अंडरआर्म्स इन अंगों में से एक है। वहीं, ज्यादा पसीना आने से उस जगह पर हार्मफुल बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। यही बैक्टीरिया बदबू का कारण बनते हैं।

कैसे पाएं छुटकारा?

एलोवेरा जैल

अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने के लिए एलोवेरा जैल बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए रात के समय सोने से पहले एलोवेरा जैल की मदद से करीब 5 से 7 मिनट अंडरआर्म्स की मसाज करें। रात भर जैल को ऐसे ही लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से धो लें। ये नेचुरल तरीके से अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने का काम करेगा।

नारियल का तेल

अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए नारियल का तेल भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए नारियल के तेल को 15 से 20 मिनट तक बगल पर लगार रखें और फिर ठंडे पाने से धो लें। इस तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण अंडरआर्म के बैक्टीरिया से लड़ने और बदबू को दूर करने में असरदार साहित होंगे।

लैवेंडर ऑयल

वहीं, अगर आप कहीं जाने की जल्दी में हैं, तो ऐसे में डियोड्रंट या पर परफ्यूम की जगह लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैवेंडर ऑयल की खूशबू से आप पूरा दिन फ्रैश फील करेंगे।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में मौजूद एस्ट्रिंजेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण अंडरआर्म्स के पोर्स को बंद कर बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।

एंटीपर्सपिरेंट

इन सब के अलावा पसीने से आने वाली बदबू को कम करने के लिए आप डियोड्रंट की जगह एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एंटीपर्सपिरेंट अंजरआर्म्स में पसीने की ग्रंथियों को ब्लॉक करने में असरदार साबित हो सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।