आज के समय कई लोगों में नींद न आने की समस्या आम होती जा रही है। अक्सर लोग समय से तो सोने चले जाते हैं, लेकिन बिस्तर पर घंटों करवटें बदलते रहते हैं, फिर भी नींद नहीं आती है। नींद की कमी से कई बार थकान और चिड़चिड़ापन होने लगता है। इससे कई बार तो गंभीर बीमारी भी होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स को अपनाकर रात में गहरी नींद में सो सकते हैं।

सोने और उठने का समय तय करें

अगर आप रात में समय से नहीं सो पाते हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। हर दिन एक तय समय पर सोने और उठने की आदत डालें। दरअसल, शरीर की अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक होती है, जो समय के हिसाब से काम करती है। अगर आप हर रोज एक ही समय पर सोएंगे और उठेंगे, तो नींद की समस्या दूर हो जाएगी।

सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं

कई लोगों की आदत होती है कि वे देर रात तक मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का उपयोग करते रहते हैं। ऐसे में इनसे निकलने वाली खतरनाक ब्लू लाइट दिमाग को सक्रिय रखती है, जिससे नींद नहीं आती। अच्छी नींद के लिए आप सोने से कम से कम एक घंटा पहले ही मोबाइल, टीवी और लैपटॉप जैसे उपकरणों का उपयोग बंद कर दें।

Honey Purity Test: बीमारियों का घर बन सकता है नकली शहद, इन स्मार्ट तरीकों से करें असली की पहचान

हल्का भोजन करें

रात के समय हल्का खाना खाना चाहिए। इससे नींद में परेशानी नहीं होती। कई बार तैलीय और भारी भोजन करने से नींद नहीं आती। सोने से कम से कम दो घंटे पहले ही खाना खा लें, इससे पाचन बेहतर बना रहता है।

आलू और हल्दी से कैसे बनाएं फेस पैक? इस तरह कुछ ही मिनटों में करें तैयार