Home Remedies for Skin Pigmentation : उम्र के बढ़ने के साथ चेहरे पर झाइयां आने लगती हैं। इसमें चेहरे की स्किन कहीं से बहुत काली और कहीं से बहुत गोरी दिखने लगती है। त्वचा का असामान्य रंग चेहरे की खूबसूरती को कम करता है जिसकी वजह से कईं लोग आईने में अपना चेहरा देखना ही छोड़ देते हैं। लेकिन अपने आप से प्यार करना जरूरी है। अगर आप चेहरे की झाइयां पसंद नहीं करते हैं तो इन्हें दूर करने के लिए आसान घरेलू उपायों का सहारा भी लिया जा सकता है।
बेसन में मिलाएं हल्दी – एक चम्मच बेसन में थोड़ा-सा दही मिलाकर फेंटें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे पेस्ट को 10 मिनट के लिए फ्रीज में रख दें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जहां झाइयां हैं वहां इसकी मोटी परत लगाएं। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें और तीन से चार घंटे तक चेहरे पर साबुन न लगाएं।
मसूर की दाल है असरदार – 20 ग्राम लाल मसूर की दाल लें। इसे पानी से अच्छी तरह धोएं फिर इसको 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 2 घंटे के बाद इस दाल को पीसें। अब इस पेस्ट में दूध मिलाएं। फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। रात भर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगे रहने दें। अगले दिन गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
टमाटर के रस में नींबू है कमाल – दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। कॉटन की मदद से इस रस को अपने चेहरे पर लगाएं। रस लगाने के 5 मिनट बाद हल्के हाथ से चेहरा रगड़ें। पूरा चेहरा रगड़कर साफ करने के बाद फिर से रस के पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे रोजाना करें बहुत जल्द फर्क देखने को मिलेगा।
रामबाण है एलोवेरा जेल – एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए अमृत माना जाता है। कहते हैं कि त्वचा से संबंधित ज्यादातार परेशानियों को एलोवेरा जेल की मदद से ठीक किया जा सकता है। 2 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 4 से 5 घंटे तक चेहरे पर लगे रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। जल्द ही चेहरे से झाइयों के निशान गायब हो जाएंगे।