Natural Remedies for Pigmentation: उम्र के बढ़ने और खानपान का ध्यान ना रखने की वजह से कई लोगों को चेहरे पर झाईयों के काले-जिद्दी निशानों की परेशानी होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि झाईयां उम्र के बढ़ने के साथ होती हैं लेकिन अगर इनके प्रति सचेत हो उपाय किए जाए तो इनसे निजात पाई जा सकती है।

आमतौर पर लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जानकारों का कहना है कि प्राकृतिक उपायों को अपनाकर भी झाईयों के जिद्दी निशानों से मुक्ति पाई जा सकती है। कहते हैं कि इनके साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं।

झांईयों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Natural Remedies to Get Rid of Pigmentation)
एक छोटा आलू लें। इसे कद्दूकस कर इसका रस निकालकर अलग कर लें। अब इस रस में आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे के उस स्थान पर लगाएं जहां झाईयां हैं। रात भर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगे रहने दें अगले दिन सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को लगातार एक महीने करने से फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

आधा चम्मच ग्लिसरीन में एक छोटे खीरे का पेस्ट बनाकर डालें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरफ मिक्स करें। अब इसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं। दोबारा मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। कम-से-कम दो से तीन घंटों के लिए इसे अपने चेहरे पर ही लगा रहने दें। ध्यान रखें कि इसके इस्तेमाल के बाद एक घंटे तक साबुन का इस्तेमाल ना करें। जल्दी असर पाने के लिए आप इसमें टमाटर का रस भी मिला सकते हैं।

एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें आधा चम्मच आलू का रस और आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिक्स करते हुए पेस्ट तैयार करें। जब पेस्ट में से गांठें खत्म हो जाएं तो चेहरा धोकर सूती कपड़े से साफ करें। फिर इस पेस्ट की लेयर झाईयों पर लगाएं। इस पेस्ट को चार घंटों तक अपने चेहरे पर लगे रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धोकर एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करें। इस उपाय को लगातार दो हफ्ते करने से फर्क दिखना शुरू जाता है।