Superfoods for Allergy: कई लोग एलर्जी से परेशान रहते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए अनेकों प्रयास भी करते हैं। एलर्जी शरीर के विभिन्न हिस्सो को प्रभावित करता है जैसे- नाक, फेफड़ा, गला, साइनस, कान, पेट या त्वचा की परत। यह विभिन्न प्रकार के लक्षण पैदा कर सकता है जैसे छींक आना, खुजली, लाल आंख हो जाना, घरघराहट, त्वचा पर चकते, सांस की तकलीफ, सूजन या अस्थमा। कई लोग एलर्जी होने पर अनेकों दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट भी हैं। ऐसे में बहुत सारे सुपरफूड्स होते हैं जो आपको एलर्जी के बचाने में आपकी मदद करते हैं और शरीर को भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।
सेब:
सेब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सेब में क्यूरेक्टिन नाम का फ्लेवोनॉइड पाया जाता है जो एलर्जी को दूर करता है। स्वस्थ रहने के लिए नाश्ते में सेब का सेवन करना चाहिए। सेब को दलिया के साथ या सलाद के रूप में खाया जा सकता है।
हल्दी:
एलर्जी को रोकने के लिए हल्दी एक बहुत प्रभावी उपाय माना जाता है। हल्दी में कुरकुमिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण होता है जो एलर्जी से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, यह एक डेकौंगेस्टेंट के रूप में काम करता है जो एलर्जी की प्रतिक्रिया के कई लक्षणों को दूर कर सकता है। हल्दी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लहसुन:
लहसुन एक एंटी-एलर्जी सुपरफूड है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-बायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो एलर्जी को दूर रखने में मदद करता है। एलर्जी से मुकाबला करने के लिए रोजाना एक से दो लहसुन का सेवन करना चाहिए।
नींबू:
नींबू को रोग-प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जो एलर्जी को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होता है। यह एक एंटीटॉक्सिन के रूप में भी काम करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद करता है। अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी पीएं और विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाएं।
(और Lifestyle News पढ़ें)