Ways to remove spectacle marks: चश्मा ना केवल एक फैशन स्टेटमेंट बनाता है, बल्कि आपकी आंखों की सुरक्षा भी करता है और दृष्टि में सुधार करने में भी मदद करता है। लेकिन इसका नकारात्मक प्रभाव यह है कि इसके कारण नाक पर निशान पड़ जाते हैं जो खराब दिखने लगते हैं। इस निशान को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपचारों की मदद ले सकते हैं। ये उपचार स्वस्थ रूप से इस निशान को हटाता है और स्किन को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं होता है।

एलोवेरा:
एलोवेरा अपने कॉस्मेटिक गुणों के लिए बेहद लोकप्रिय है। यह स्किन के दागों को कम करने के लिए बहुत प्रभावित होता है। चश्मे के कारण हुए दाग और निशान को भी आसानी से कम करता है। एलोवेरा जेल को निशान पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर धो लें। दिन में कम से कम 2 बार इसे लगाएं।

आलू:
आलू में ब्लीचिंग एजेंट होता है जो चश्मे के दाग के साथ-साथ चेहरे के अन्य दाग-धब्बों को भी खत्म करने में मदद करता है। आलू के रस को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। रोजाना दिन में दो से तीन बार इसे लगाएं।

खीरा:
खीरा में कामिंग और सूदिंग एजेंट होता है, इसलिए इसे कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। खीरा रिंकल्स, सनबर्न और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह चश्मे के कारण होने वाले दाग को भी कम करता है। खीरा के स्लाइस को प्रभावित हिस्से पर रब करें और फिर धो लें।

नींबू का रस:
नींबू के रस में विटामिन-सी होता है। विटामिन-सी के कारण स्किन पर होने वाले दाग और निशान कम होते हैं। नींबू के रस को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अच्छी तरह धो लें। नहाने से पहले इसे जरूर लगाएं।

(और Lifestyle News पढ़ें)