हमारे चेहरे की स्किन पर हम एक पिंपल को भी बर्दाश्त नहीं करते, फिर सफेद दाग- धब्बों का होना तो एक गंभीर परेशानी है। त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने के लिए बाजार में बहुत से प्रोडक्ट्स मौजूद है। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार यह शरीर के इम्यून सिस्टम की कार्य प्रणाली में होने वाली गड़बड़ी का परिणाम है। यह एक ऑटो इम्यून डिज़ीज़ है, जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता उसकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगती है। ऐसी स्थिति में त्वचा की रंगत निर्धारित करने वाले मेलेनोसाइट्स नामक सेल्स धीरे-धीरे नष्ट होने लगते हैं, नतीजतन त्वचा पर सफेद धब्बे नज़र आने लगते हैं।
यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती पर यह हमारे आत्मविश्वास को जरूर कम करता है। इसकी शुरुआती छोटे से होती है, इसके बाद यह फैलकर बड़े हो जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए कुछ लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, जिसमें काफी वक्त लग जाता है। इन सफेद धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने कुछ उपाए बताएं हैं जिनके इस्तेमाल से सफ़ेद धब्बों से राहत मिल सकती है।
क्या खाएं: आचार्य बालकृष्ण के अनुसार सफेद दाग को दूर करने के लिए सबसे जरूरी अपनी जीवनशैली और खान-पान में परिवर्तन करना है। जैसे- फल में अंगूर, अखरोट, खुबानी, खजूर, पपीता आदि खायें। जबकि हरी सब्जियों में मूली, गाजर, चुकंदर, मेथी, पालक, प्याज, फलियां आदि खाने से समस्या दूर होगी। इसके अलावा गेहूँ, आलू, देशी घी, लाल मिर्च, बंगाली चना, गुड़, पिस्ता, बादाम का सेवन भी करें।
क्या न खाएं: आचार्य बालकृष्ण के अनुसार सफ़ेद दाग से पीड़ित व्यक्तियों को तरबूज, खरबूजा, संतरा, करौंदा, सूखा आलूबुखारा, काजू, सीताफल, अमरूद, इमली, लहसुन, बैंगन, नींबू, टमाटर, अजमोदा, पपीता आदि खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा छाछ, दूध, दही या छेना और मछली, लाल मीट का भी सेवन बंद कर देना चाहिए। वहीं उन्होंने बताया कि जंक फूड, चॉकलेट, कॉफी, कार्बोनेट पेय पदार्थ, चिकनी तीखी और मसालेदार चीजें खाने से बचना चाहिए। सफ़ेद दाग से परेशान लोगों को साबुन और डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए।
सरसों और हल्दी: सरसों का तेल और हल्दी को मिक्स करके पेस्ट बना लें और उसे कुछ घंटो के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। हल्दी को नारियल के तेल के साथ भी लगा सकते हैं इससे चेहरे के धब्बे जल्द ठीक हो जाते हैं।
नीम और शहद: एक बड़ी चम्मच नीम के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करें। इसके लिए सबसे पहले नीम की ताजी कोपल का पेस्ट बनाकर उसे छलनी में डालकर उसका रस निकाल लें। इसके अलावा दो चम्मच अखरोट पाउडर में थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। फिर इसे दाग वाली जगह पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।