White patches on the skin: मेडिकल साइंस में त्वचा पर सफेद दाग पड़ना विटिलिगो कहलाता है। यह दाग शरीर के कई हिस्सों पर पड़ सकते हैं जैसे- हाथ, पैर, चेहरे, होंठ, आंखों के आसपास और मुंह पर कहीं भी हो सकते हैं। इस बीमारी के सही कारण का अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन कई एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि यह एक ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर है। इस रोग का अन्य कारण अधिक तनाव लेना और विटामिन B12 की कमी भी हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचार जिनकी मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं और स्किन पर इनका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा।
एलोवेरा:
एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह कार्य करता है जो सफेद दाग की समस्या को कम करता है। एलोवेरा के टुकड़ों को सफेद दाग पर लगातार 2-3 महीनों तक रगड़ने से काफी हद तक कम हो जाता है।
लाल मिट्टी:
लाल मिट्टी कॉपर का अच्छा स्त्रोत होता है जो कि त्वचा के पिग्मेंटेशन को कम करता है जिससे दाग कम होता है। लाल मिट्टी में अदरक का रस मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर धो लें।
मूली के बीज:
मूली के बीज में कई आयुर्वेदिक गुण होते हैं जो सफेद दागों को कम करने में मदद करते हैं। मूली के पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें।
नारियल का तेल:
नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेंट्री और एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सफेद दागों को कम करने में मदद करते हैं। कुछ सप्ताह तक नारियल का तेल त्वचा पर लगाने से सफेद दाग कम हो सकते हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)