Burning Tongue Remedies: हमारे सेंस ऑर्गन बहुत मजबूत होते हैं। कई बार जीभ जलने पर हम उन जरूरी हैक्स को छोड़ देते हैं जो वास्तव में फायदेमंद होते हैं। इन आसान हैक्स की मदद से ही हम अपनी परेशानी को कम कर पाते हैं। बेहद गर्म चीज खाने से हमारी जीभ जल जाती है। कई बार यह असहनीय हो जाता है और इसके कारण जीभ पर छाले भी पड़ जाते हैं। खाने के तापमान का सही तरह से पता ना होने के कारण हमारी जीभ जल जाती हैं। जीभ जलने पर खाने में भी दिक्कत होता है। ऐसे में आप कुछ आसान और प्रभावी तरीकों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी परेशानी को कम कर सकते हैं। साथ ही छालों के कारण होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

गुनगुने पानी से कुल्ला करें:
आप अपनी जली हुई जीभ को नमकीन गुनगुने पानी से कुल्ला करके शांत कर सकते हैं। गुनगुना पानी जले हुए जीभ की समस्या को कंट्रोल करता है, इसलिए यह जली हुई जीभ के लिए एक प्रभावी उपाय है।

कुछ ठंडा खाएं:
आइसक्रीम या ठंडे दूध जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें। यह आपके जीभ की तापमान को नॉर्मल करता है जिससे दर्द और जलन कम होती है। इसलिए जीभ जलने पर आप कुछ ठंडा खाने की कोशिश करें।

दही खाएं:
जब जीभ जले तो दही खाने से आपको जलन से आराम मिल सकता है। इसके अलावा, दही खाने से खोई हुई स्वाद वापस आ सकती है। साथ ही दही जीभ को ठंडक प्रदान करता है जिससे छाले नहीं होते हैं। इसलिए जैसे ही जीभ जले तुरंत दही खा लें।

मिंट टूथपेस्ट का उपयोग करें:
पुदीने सूदिंग इफेक्ट होता है जो जीभ में ठंडी सेंसिंग नसों को सक्रिय कर सकता है जिससे जलन कम हो जाएगी। इसलिए, जली हुई जीभ का इलाज करने के लिए मिंट टूथपेस्ट लगाना फायदेमंद हो सकता है।

चीनी खाएं:
चीनी खाने से भी आपको आराम मिलेगा। इसलिए जीभ जलने पर आप चीनी खाएं और इसे मुंह में पिघलने के लिए कुछ समय दें। थोड़ी देर आपको आराम मिलेगा।

(और Lifestyle News पढ़ें)