Gram flour for Oily Skin: कई लोगों के लिए तैलीय त्वचा एक बड़ी परेशानी का कारण होता है। तैलीय त्वचा होने के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है जब त्वचा पर अधिक सीबम का उत्पादन होने लगे। तैलीय त्वचा होने के कारण चेहरे पर मुंहासे और पिंपल्स होने लगते हैं। तैलीय त्वचा की देखभाल करना जितना जरूरी होता है उतना ही मुश्किल भी होता है। तैलीय त्वचा होने के कारण बार-बार चेहरे को साफ करने की जरूरत होती है। लोग तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये काफी महंगे होते हैं और परिणाम भी जल्दी नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में बेसन से बने फेस पैक का इस्तेमाल आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

हल्दी और बेसन फेस पैक:
बेसन और हल्दी फैस पैक तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने में मदद करता है। बेसन में हल्दी और पानी मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

दही और बेसन फेस पैक:
दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। 2 चम्मच बेसन में दही मिलाएं और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर त्वचा को अच्छी तरह धो लें।

बेसन और टमाटर फेस पैक:
टमाटर का इस्तेमाल त्वचा में निखार लाता है और बेसन अधिक तेल हटाटा है। बेसन में टमाटर का जूस मिलाएं और उसे चेहरे पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें। अब हल्के गुनगुने पानी में धो लें।

बेसन और दूध फेस पैक:
दूध में मौजूद तत्व त्वचा को जरूरी पोषण देता है। दूध और बेसन का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। अब पानी से धो लें।

(और Lifestyle News पढ़ें)