Remedies for itchy skin: गर्मियों अपने साथ त्वचा की कई समस्याएं भी लाता है। यह सबसे खराब तरीकों से त्वचा को प्रभावित करता है। गर्मियों में शरीर में खुजली होना एक बड़ी समस्या होती है। पसीना उसी का प्रमुख कारण हो सकता है। इसके अलावा, कई अन्य संभावित कारण हैं जो गर्मियों के दौरान शरीर में खुजली का कारण बनते हैं, जैसे कि एलर्जी, सनबर्न, हीट पैच, स्किन इंफेक्शन आदि। अगर आप बहुत लंबे समय से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आपको त्वचा विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। हालांकि, कुछ घरेलू उपचार भी हैं जो शरीर में होने वाली खुजली के लिए प्रभावी होता है।
एलोवेरा जेल:
एलोवेरा में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो खुजली की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही खुजली के कारण होने वाली जलन और दर्द को भी कम करता है। रोजाना रात को एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इससे आपको राहत मिलेगी।
त्वचा के लिए एलोवेरा का लाभ:
1. पिंपल्स और मुंहासों को कम करता है।
2. डार्क सर्कल कम करता है।
3. त्वचा पर होनी वाले रैशेज को कम करता है।
4. दाग-धब्बों को कम करता है।
5. त्वचा की नमी को बरकरार रखता है।
बर्फ:
आइस क्यूब्स गर्मियों के दौरान होने वाली खुजली से तुरंत राहत पहुंचा सकता है। एक कपड़े में बर्फ लपेटें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर रब करें। आपको राहत मिलेगी। इसे दिन में 3-4 बार कर सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी:
त्वचा को ठंडक प्रदान करने के लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होता है। यह गर्मी के कारण होने वाले हीट रैशेज को कम करता है। मुल्तानी मिट्टी को पीस लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। इसका पेस्ट बनाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। आपको जल्द राहत मिलेगी।
(और lifestyle News पढ़ें)