Oily Skin Care Tips: कई लोगों की स्किन काफी ऑयली होती है और इस वजह से वह परेशान भी होते हैं। ऑयली स्किन होने के कारण त्वचा संबंधित कई समस्याएं होने की संभावना अधिक होती है। पिंपल्स और मुंहासें ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए एक आम समस्या होती है। ऐसे में लोग कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल बहुत हार्श होते हैं जो त्वचा को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में बहुत आसान और प्राकृतिक उपाय होते हैं जो आपकी ऑयली स्किन की परेशानी को कम कर देते हैं। ये उपाय त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं और त्वचा को कई जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं।
पुदीना:
पुदीने की कुछ पत्तियां लें और उसे एक पैन में डालकर पानी के साथ उबालें। अब इसे छान लें और थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इस पानी को रूई की मदद से चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
अंडा:
अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह फेंट लें और उसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को धो लें। धोने के बाद पोछ कर मॉइश्चराइजर लगा लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।
नींबू:
नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाएं और फिर उसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को धो लें। इस प्रक्रिया को कम से कम सप्ताह में 2 बार जरूर लगाएं।
ऑयली स्किन होने के पीछे का कारण:
1. मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल ना करना।
2. गलत स्किन केयर रूटीन फॉलो करना।
3. अधिक स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना।
4. पोर्स अधिक खुल जाना।
5. जेनेटिक।
ऑयली स्किन के लक्षण:
1. ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो जाना।
2. चेहरे की चमक कम हो जाना।
3. चेहरे की त्वचा पर बड़े छिद्र होना।
4. त्वचा रूखी हो जाना।
(और Lifestyle News पढ़ें)