गेंदा या कैलेंडुला एक हर्ब है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गेंदे के औषधीय गुणों के कारण इसे शरीर के लिए एक बेहद लाभकारी जड़ी-बूटी माना जाता है। इतना ही नहीं, यह आपकी त्वचा और खूबसूरती को निखारने में भी लाभकारी है। अगर आप निखरी त्वचा चाहते हैं तो आपको अपने ब्यूटी रेजिमेन में गेंदे के फूल को शामिल करना चाहिए। जानें गेंदा त्वचा के लिए कैसे लाभकारी होता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
कैलेंडुला ऑइंटमेंट बनाने के लिए आपको कुछ गेंदे के फूलों की जरुरत होगी। इसके लिए आप फूल के पत्तों को बारीक टुकड़ों में चॉप कर लें और इन्हें सुखा लें। इसके बाद शुद्ध नारियल तेल में इन सूखी पत्तियों को मिलाएं। हल्की आंच पर इस मिश्रण को गर्म करें। थोड़ी देर बाद आंच से उतार लें और कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। अब इसे त्वचा पर लगा सकते हैं।
क्या है इसके फायदे:
1.गेंदे के फूल त्वचा को गहराई से हील करने में मदद करते हैं और स्किन सेल्स को रिजेनरेट करते हैं।
2. उम्र से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को आने से रोकते हैं और स्किन को हाइड्रेट रखते हैं।
3. आँखों के नीचे आई सूजन को कम करने के लिए भी गेंदा फायदेमंद हैं।
4. गेंदे की चाय का सेवन करने से स्किन इरिटेशन कम होती है और घावों को भरने में मदद मिलती है।
5. एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण गेंदा चेहरे पर मुंहासों को कम करता है और इन्हें वापस आने से रोकता है।
6. रुखी त्वचा से परेशान हैं तो गेंदे के फूलों से बनी क्रीम लगाएं। इससे त्वचा को आराम मिलेगा और रुखी त्वचा हील हो जाएगी।
7. त्वचा संबंधी परेशानियां जैसे डर्मेटाइटिस और स्किन इंफेक्शन को ठीक करने में भी गेंदा फायदेमंद है।

