How to Correctly Use Face Oils: गर्मी के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है। सूरज की तेज धूप और गर्म हवा के कारण त्वचा की नमी पूरी तरह से कम हो जाती है, जिसके कारण स्किन बेजान और खुरदुरी सी हो जाती है। वहीं, इस मौसम में त्वचा की रूखेपन को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग तो अपने फेस पर ऑयल भी लगाते हैं। हालांकि, इसको सही से उपयोग नहीं करने के कारण फायदे के बदले नुकसान भी हो सकता है।
दरअसल, चेहरे पर तेल लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। हालांकि, अधिकतर लोग तेल लगाने के सही तरीकों के बारे में नहीं जानते हैं। अगर आप तेल को अपने चेहरे पर गलत तरीके से लगाते हैं तो इससे त्वचा को नुकसान होने का भी खतरा बना रहा है। ऐसे में इस लेख में जानेंगे कि चेहरे पर तेल लगाते समय किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।
तेल लगाते समय इन गलतियों को करने से बचें
- चेहरे पर अधिक तेल नहीं लगाना चाहिए। अगर आप अपने चेहरे पर जरूरत से अधिक तेल लगाते हैं तो इससे त्वचा चिपचिपी हो सकती है। कई बार ज्यादा मात्रा में तेल लगाने से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासे होने लगते हैं।
- तेल लगाने से पहले अपने हाथों को साफ कर लें। इससे त्वचा पर बैक्टीरिया नहीं फैलेंगे। अगर आप चेहरे पर तेल को गंदे हाथों से लगाते हैं तो इससे संक्रमण और पिंपल्स होने का भी खतरा बना रहता है।
सही तेल का करें चुनाव
हर प्रकार की त्वचा के लिए मार्केट में अलग-अलग तेल होते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप टी ट्री ऑयल लगा सकते हैं। वहीं, अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आपके लिए नारियल या बादाम का तेल बेहतर हो सकता है।
चेहरे पर तेल लगाने का क्या है सही तरीका?
चेहरे पर तेल लगाने के लिए आप सबसे पहले चेहरे को धोकर हल्का गीला कर लें। इसके बाद आप तेल को लगा सकते हैं।
फेस पर अधिक मात्रा में तेल को कभी भी नहीं लगाना चाहिए। आप दो से तीन बूंद तेल का ही चेहरे पर लगाएं और फेस को सही से मसाज करें।
तेल को रात के समय सोने से पहले लगाना काफी बेहतर होता है। इससे चेहरे को सही पोषण मिलता है और चेहरा सुबह के समय ग्लो करता रहता है। आगे पढ़िएः तेजी से वेट लॉस करना है तो पिएं इस सब्जी का जूस, यहां जान लें बनाने की विधि और पीने के फायदे