Simple Mehndi Design Simple and Beautiful: जन्माष्टमी के दिन लोग सज-संवर कर अपने घर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत करते हैं। वहीं, लोग अभी से ही घर को सजाने में लगे हुए हैं। मंदिरों और घरों में फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और रंगोली से खास सजावट की जा रही है। कान्हा के स्वागत के लिए झूले, मटकी और मोरपंख से घर-आंगन को सजाया जा रहा है।

वहीं, इस खास मौके पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। अगर आपने भी अभी तक अपने हाथों में मेहंदी नहीं रचाई है, तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ खास तरह के मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप लास्ट मिनट अपने हाथों में रचा सकती हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

फोटोः Pinterest

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप इस खास मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में रचा सकती हैं। इस डिजाइन में श्रीकृष्ण का चेहरा, बांसुरी, मोरपंख और राधे-श्याम जैसे डिजाइन बनाए गए हैं। यह भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

फोटोः Pinterest

आप अपने हाथों पर कृष्ण और राधा लिखे मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं। इस डिजाइन में सुंदर मोर के पंख भी दिखाए गए, जो हाथों को सुंदर बना रहे हैं।

फोटोः Pinterest

आप अपने हाथों पर मोर की थीम वाली मेहंदी डिजाइन को आसानी से लगा सकती हैं। इन डिजाइन में बारीक पैटर्न, पंखों की डिटेलिंग है, जो हाथों को सुंदर बनाते हैं।

फोटोः Pinterest
फोटोः Pinterest