वजन कम करने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं। जिम में जाकर पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं और भी ना जाने क्या कुछ करते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए अगर आपको ये तरीके नीरस लगने लगे हैं तो हम आपको कुछ नए तरीकों के बारे में बताते हैं। इन नए तरीकों में से एक है डांस। डांस करने के अगर आप शौकिन है तो आप अलग-अलग डांस करने के तरीके अजमा सकते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन डांस स्टाइल के बारे में।

1.फ्री-स्टाइल डांस- डांस वजन कम करने के लिए काफी मददगार होता है। रोजाना 60 मिनट तक फ्री स्टाइल डांस करने से 817 कैलोरी तक बर्न किए जा सकते हैं। इसलिए फ्री-स्टाइल डांस करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

2. हिप-हॉप डांस- एब्स बनाने के लिए हिप-हॉप डांस करना फायदेमंद होता है। रोजाना एक घंटे तक हिप-हॉप डांस करने से 465 कैलोरी बर्न होती है और आपका वजन कम होने में मदद मिलती है।

3. बेली डांस- खूबसूरत और सपाट पेट को पाने के लिए बेली डांस कर सकती हैं। रोजाना एक घंटे बैली डांस करने से लगभग 270-320 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है इसलिए बेली डांस करना वजन कम करने में मददगार होता है।

4. साल्सा- साल्सा डांस करने में आपको मजा तो आता ही है साथ ही इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। एक घंटे तक साल्सा डांस करने से आपका मनोरंजन तो होता ही है साथ ही फैट बर्न होता है। एक घंटे तक साल्सा करने से 420 कैलोरी भी बर्न होती है।

5. जुंबा- जुंबा डांस हर जिम में भी करवाया जाता है। मनोरंजन करने के साथ-साथ वजन कम करने के लिए आप रोजाना जुंबा डास कर सकते हैं। एक घंटे तक जुंबा करने से 1000 कैलोरी तक कम होती है।