Eid milad un nabi mehndi designs: मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का बेसब्री से इंतजार है। इस बार यह पर्व 5 सितंबर 2025 को है। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब (Prophet Muhammad ) का जन्म हुआ था। यह दिन इस्लाम को मानने वालों के लिए बेहद खास है। जश्न का माहौल हो और महिलाओं में सजने-संवरने की होड़ न हो ऐसा हो नहीं सकता है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। यहां हम आपके लिए चांद जैसे सुंदर मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं। अपनी पसंद के मुताबिक आप इनमें से अपने लिए मेहंदी डिजाइन के फोटो सेव कर सकती हैं।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के लिए इस तरह फूल पत्तियों वाली बारीक डिजाइन की हिना डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगी।

सूट या शरारा के साथ आप इस तरह के अरबी स्टाइल मेहंदी को हाथों पर रचा सकती हैं। यह हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं।

नई-नवेली दुल्हन के लिए इस तरह के फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बेहतर ऑप्शन है। इससे आपके हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर मेहंदी लगाने के लिए अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है तो आप गोल बूटी में झुमके के साथ मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगा सकती हैं।