Curd after lunch benefits: गर्मियों की डाइट में दही अहम हिस्सा होता है। कोई छाछ पीना पसंद करता है तो कोई लस्सी। किसी को रायता पसंद होता है तो कोई दही में चाट मसाला डालकर खाता है। गर्मी के दिनों में दही खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Dahi Khane Ke Fayde) होता है। इसे बच्चे से लेकर बुर्जुग तक खा सकते हैं। डॉक्टर भी दही खाने की सलाह देते हैं। कुछ लोग लंच के बाद दही खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है रोजाना ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बातचीत के दौरान कंसल्टेंट डाइटीशियन और प्रमाणित मधुमेह शिक्षक कनिका मल्होत्रा ने इसके बारे में विस्तार से बताया। आइए जानते हैं इसके बारे में।
दोपहर के भोजन के बाद दही खाना चाहिए या नहीं?
डाइटीशियन ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद रोजाना दही खाया जा सकता है। क्योंकि दही के नियमित सेवन करने से शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। साथ ही इसे खाने से लैक्टोबैसिलस और बिफिडोबैक्टीरियम जैसे खतरनाक बैक्टीरिया कम होते हैं। इसके साथ ही सूजन कम होती है। दही को फाइबर युक्त भोजन के साथ मिलाकर खाने से इसके फायदे अधिक बढ़ जाते हैं।
क्या दही खाने से शरीर को ठंडक मिलती है?
कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि दही खाने से पेट को राहत और ठंडक मिलती है। इस बारे में एक्सपर्ट कहती हैं कि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि दही सीधे शरीर के तापमान को कम करता है। लेकिन दही में पानी की उच्च मात्रा होती है। साथ ही प्रोबायोटिक्स होने की वजह से यह ताजगी का एहसास करवाता है। इतना ही नहीं इससे शरीर हाइड्रेटिंग रहता है।
लंच के बाद दही खाने के फायदे
दोपहर में रोजाना लंच के बाद दही खाने से पाचन सही रहता है। दही खाने से खाने से ब्लोटिंग की दिक्कत नहीं होती है। शरीर में पानी की कमी भी इससे पूरी होती है। आंत में होने वाली सूजन कंट्रोल में रहती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।