Shilpa Shetty: सोनी के डांस रियेलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ में जज की भूमिका में शिल्पा शेट्टी भी नजर आती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही फिट भी। दो बच्चों की मां शिल्पा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है। साल 2012 में 46 वर्षीय ये एक्ट्रेस पहली बार मां बनीं और वियान का जन्म हुआ। बता दें कि प्रेग्नेंसी के समय शिल्पा का वजन काफी अधिक हो गया था। इसे देखकर वो बताती हैं कि उन्हें बहुत शर्म आने लगी थी। आइए जानते हैं कि मोटापे के उस दौर को शिल्पा ने कैसे मैनेज किया।
32 किलो बढ़ गया था वजह: शिल्पा शेट्टी ऐसा मानती हैं कि फिजिकली एक्टिव रहना हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन करीब 32 किलो तक बढ़ गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने उम्मीद की थी कि गर्भावस्था के पूरे टाइम में उनका वजन ज्यादा से ज्यादा 15 किलो तक बढ़ेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उनका वेट काफी बढ़ गया। प्रेग्नेंसी में 30 किलो और डिलीवरी के बाद भी उनका वजन बढ़ने लगा था।
कम करने की नहीं थी कोई उम्मीद: इतना वजन बढ़ने के बाद शिल्पा बताती हैं कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि वो कभी अपने नॉर्मल फिगर में वापस लौट पाएंगी। पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट को लेकर शिल्पा ने कहा कि उन्हें हमेशा अपने शरीर, स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए जाना जाता है। हालांकि, वियान के जन्म के करीब 5 महीनों तक उन्होंने अपने वजन के बारे में कुछ नहीं सोचा।
नहीं कर पाती थीं कोई काम: कॉस्मोपोलिटन.कॉम को दिये गए इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया था कि जो काम वो प्रेग्नेंट होने के पहले कर पाती थीं, वजन बढ़ने के कारण वो सब कर पाने में असमर्थ हो गई थीं। इस बात का एहसास उन्हें तब हुआ जब एक दिन वो वियान को गोद में लेने के लिए झुकी थीं।
तीन महीनों में कम किया वजन: बेहद कम समय में अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। वो कहती हैं कि अच्छे ट्रेनर की मदद से और लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर वजन कम किया। डाइट में इंडियन फूड्स को शामिल कर और कुछ घरेलू उपायों की मदद से वेट लॉस किया।
शिल्पा 5 दिन एक्सरसाइज, जिसमें कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योगासन करती थीं। साथ ही, डाइट में अंडा, छाछ, दाल, गुड़, मछली, सब्जी, सूप और ब्राउन शुगर यूज करती थीं।
