भारत में बहुत ही तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबित, भारत में अब तक 166 केस की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस के डर से मॉल, सिनेमा हॉल, जिम जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों को बंद कर दिया गया है। आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, हर कोई अपने आप को इस वायरस से बचाने की कोशिश में लगा हुआ है। ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने खुद को आइसोलेट कर घर में बंद कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी फिटनेस को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं कर रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह घर पर ही एक्सरसाइज करते दिखीं।
एक्सरसाइज के बारे में क्या कहा शिल्पा शेट्टी ने: शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो में बताया कि फिट रहने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही आप कुछ एक्सरसाइज की मदद से खुद को फिट रख सकते हैं, इतना ही नहीं ये एक्सरसाइज आपको इस वायरस से लड़ने में भी मदद करेगा। यह एक्सरसाइज आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करेगा।
क्या है ये एक्सरसाइज: शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में सीढ़ियों की मदद से एक्सरसाइज करते दिख रही हैं। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा सीढ़ियों पर दौड़ रही हैं। साथ ही वह एक ही जगह पर जंप भी कर रही हैं। शिल्पा ने बताया कि यह एक्सरसाइज काफी सेफ है और इसे करने के लिए आपको दूसरों के संपर्क में आने की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस एक्सरसाइज को आप सप्ताह में 4 बार जरूर करें।
सीढ़ियां चढ़ने के फायदे:
– सीढ़ियों की मदद से एक्सरसाइज करना आपके लिए काफी फायदेमंद है। यह वजन कम करने में मदद करता है, साथ ही शरीर के एक्सट्रा फैट को भी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा सीढ़ियां चढ़ना आपके मोटापे को कम करता है।
– मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी सीढ़ियां चढ़ना फायदेमंद है। यह आपके ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान करता है।
– इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सीढ़ियां द्वारा किया गया एक्सरसाइज फायदेमंद होता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।