शेविंग करना हर पुरुष की रूटीन का हिस्सा होता है। इसके लिए आम तौर पर लोग रेजर का उपयोग करते हैं। हालांकि, कई बार लापरवाही के कारण चेहरे पर कट लग जाता है, जिससे जलन की समस्या होने लगती है। कई बार यह जल्दबाजी में होता है।

शेविंग करते समय सही तरीका न अपनाया जाए, तो इससे स्किन पर कट लगना, रैशेज और जलन की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी हर बार शेविंग करते समय कट लगने की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। इससे ब्लेड से कट लगने का खतरा न के बराबर हो जाता है।

शेविंग करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • शेविंग करने से पहले दाढ़ी को सही से गीला करना चाहिए। इससे बाल नरम हो जाते हैं, जिससे ब्लेड आसानी से चलता है और कट लगने का भी खतरा कम होता है।
  • शेविंग करते समय आप अच्छी क्वालिटी का शेविंग क्रीम या जेल का उपयोग करें। सस्ती या पुरानी शेविंग क्रीम से स्किन पर जलन हो सकती है। हमेशा अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही क्रीम का चयन करें। आप इसके लिए किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
  • शेविंग के लिए सबसे अहम होता है ब्लेड। दरअसल, शेविंग करते समय आपको हमेशा साफ और धारदार ब्लेड का उपयोग करना चाहिए। पुराना या फिर जंग लगा ब्लेड स्किन पर खिंचाव पैदा करता है, जिससे कट लगने का खतरा बना रहता है। अगर स्किन पर ब्लेड से खिंचाव हो, तो आपको इसे तुरंत बदल देना चाहिए।
  • शेविंग करते समय बालों की दिशा में ही रेजर को चलाना चाहिए। उल्टी दिशा में शेव करने से स्किन कट सकती है।
  • दाढ़ी बनाने के बाद स्किन पर आप एलोवेरा जेल, फिटकरी या फिर कोई माइल्ड आफ्टरशेव लगा सकते हैं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है, जिससे जलन की समस्या नहीं होती है।