Shardiya Navratri 2nd Day Rangoli Designs, Navratri Ki Easy Rangoli Designs: नवरात्र यानी मां का आगमन और इसी के साथ खुशियों की शुरुआत। ऐसे में लोग अपने घरों को तरह-तरह की चीजों से सजाते हैं। पर सबसे ज्यादा जरूरी है अपने घर को सजाना, खासतौर पर अपने द्वार को सजाना। ऐसी स्थिति में आप इन सुंदर रंगोली डिजाइन से अपने दरवाजों को सजा सकते हैं। इसमें आप मां के हर रूप का वर्णन कर सकते हैं। आप मां के पद चिन्ह बनाकर उसकी पूजा कर सकते हैं। इसी से प्रेरित हैं रंगोली डिजाइन।

दरवाजे पर बनाएं ये नवरात्री स्पेशल रंगोली

मां दुर्गा रंगोली

नवरात्र के इन 3 दिनों में आप मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों से प्रेरित होकर रंगोली बना सकते हैं। जैसे आज शैलपुत्री रंगोली बनाएं। इसके अलावा आप ब्रह्मचारिणी और काली मां की भी रंगोली बना सकते हैं। आप नौ दिन उनके नौ रूपों को दिखाते हुए रंगोली बना सकते हैं।

देवी चक्षु रंगोली

मां दुर्गा के 3 नेत्र हैं और जब आ रंगोली में उनके 3 नेत्रों को बनाएंगे तो जो डिजाइन उभरेगी उसे देवी चक्षु रंगोली कहते हैं। आप इसे बना सकते हैं और इनके साथ आप अलग-अलग पैटर्न को भी फॉलो कर सकते हैं।

पद चिन्ह रंगोली

मां के पद चिन्हों रंगोली भी आप बना सकते हैं। आप श्री चिन्हे रंगोली बना सकते हैं और मां की पूजा कर सकते हैं। आप इसमें भी अलग-अलग रंगों का चुनाव करके इसे और क्रिएटिव रूप दे सकते हैं।

फूलों की रंगोली

नवरात्र में आप फूलों की रंगोली भी बना सकते हैं। फूल-पत्तों से अपने दरवाजे को सजा सकते हैं। इस साउथ में पोकलम भी कहते हैं। इसमें आप अलग-अलग रंगों के थीम सोचते हुए फूलों की रंगोली बना सकते हैं।

चावल की रंगोली

आप चावल की रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए चावल को अलग-अलग रंगों से रंग लें और फिर इससे रंगोली बनाएं। ये अलग और खूबसूरत रंगोली होगी। इस प्रकार से आप रंगोली बना सकते हैं।

हल्दी, रोली और आटे की रंगोली

हल्दी, रोली और आटे की रंगोली भी आप बना सकते हैं। ये बेहद खूबसूरत लगते हैं और इनकी सजावट देखने लायक होती है। तो आपको करना ये है कि एक डिजाइन तय कर लें फिर इसमें रंग भरकर तैयार कर लें। तो इस बार ये रंगोली जरूर ट्राई करें।