Shardiya Navratri 2025 Unique Baby Girl Names: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान माता के नामों की महिमा और भी बढ़ जाती है। कई लोग अपनी बेटियों के नाम भी माता के नामों पर रखते हैं। कहा जाता है कि माता के नाम पर बेटी का नाम रखने से मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा मिलता है।

बेटी को माना जाता है देवी का रूप

भारतीय संस्कृति में बेटी को देवी का स्वरूप माना जाता है। बेटी सृजन, करुणा और शक्ति का प्रतीक होती है। बेटी के जन्म को लोग घर में मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के आगमन के रूप में देखते हैं। कई लोग अपनी बेटियों के नाम देवी के नाम पर रखते हैं। ऐसे में इस नवरात्रि यदि आपके घर बेटी का आगमन होने वाला है, तो आप मां दुर्गा के इन नामों पर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

मां दुर्गा के नाम पर रखें अपनी बेटी का नाम

  1. अद्या (Adya)- आप अपनी बेटी का नाम अद्या भी रख सकते हैं। इस नाम का मतलब आदिशक्ति होता है। यह मां दुर्गा के प्रमुख नामों में से एक है।
  2. देवयानी(Devyani): मां दुर्गा को देवयानी नाम से भी बुलाया जाता है। यह नाम शक्ति, दिव्यता और श्रेष्ठता का प्रतीक है। इस नाम का अर्थ देवताओं का रथ और देवी समृद्धि होता है।
  3. वैष्णवी(Vaishnavi): मां दुर्गा के प्रमुख नामों में से एक वैष्णवी भी है। आप अपनी बेटी को मां दुर्गा के इस नाम को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ भगवान विष्णु की उपासक होता है।
  4. वामिका (Vamika): वामिका एक बहुत प्यार नाम है। दरअसल, वाम शब्द भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। वहीं, वामिका का अर्थ ‘शिव की अर्धांगिनी’ यानी माता पार्वती होता है।
  5. कात्यायनी (Katyayani): नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा राक्षसों का संहार करने के लिए ऋषि कात्यायन की तपस्या से प्रकट हुईं थीं। आप भी अपनी बेटी का नाम माता कात्यायनी के इस नाम पर रख सकते हैं।
  6. शैलजा (Shailaja): इसका अर्थ है ‘पर्वत की पुत्री’, यानी माता पार्वती का एक नाम। यह नाम सुंदर और अर्थपूर्ण दोनों है।
  7. सिद्धिदा (Siddhida): यह नाम मां दुर्गा के उन रूपों में से है जो सभी इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। इस नाम का अर्थ ‘संपूर्ण शक्ति देने वाली’है।
  8. त्रिपुरा (Tripura): यह नाम मां दुर्गा के त्रिपुरासुर वध के रूप से जुड़ा है। इसका मतलब है ‘तीन लोकों की रक्षक’।
  9. माहेश्वरी (Maheshwari): इसका अर्थ है ‘महेश (भगवान शिव) की शक्ति वाली देवी’। यह नाम पारंपरिक और आध्यात्मिक दोनों तरह से खूबसूरत है।
  10. त्रिपुरसुंदरी (Tripurasundari): इसका अर्थ है ‘तीन लोकों की सुंदर देवी’। यह नाम शक्ति, सुंदरता और दिव्यता का प्रतीक है।

मां दुर्गा के नौ रूपों के नाम

शैलपुत्री – हिमालय की पुत्री, शक्ति और स्थिरता की देवी
ब्रह्मचारिणी – तपस्या और ज्ञान की देवी
चंद्रघंटा – साहस और वीरता की प्रतीक
मां कुष्मांडा – सृष्टि की रचना करने वाली देवी
स्कंदमाता – कार्तिकेय (स्कंद) की माता
कात्यायनी – युद्ध और दुष्ट नाशिनी देवी
कालरात्रि – अंधकार और बुराई नाश करने वाली देवी
महागौरी – शांति और सुंदरता की देवी
सिद्धिदात्री – सिद्धि और समृद्धि देने वाली देवी