Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा 2024 इस बार आज यानी 16 अक्तूबर 2024 को है। इस दिन चंद्रमा को एक खास प्रकार की खीर (sharad purnima 2024 kheer) चढ़ाने की परंपरा रही है। माना जाता है कि इस दिन चांद की रोशनी में खीर रखने से ये अमृत के समान (sharad purnima kheer ka mahatva) हो जाती है। इसे खाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और वो बीमारियों से बचा रहता है।
शरद पूर्णिमा के दिन खीर कब बनेगी-Sharad purnima kheer rakhne ka samay
शरद पूर्णिमा की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगी। पर चन्द्रोदय शाम को 05 बजकर 04 मिनट पर ही हो जाएगा इसलिए ज्यादातर लोग इस समय खीर बनाते हैं, फिर लक्ष्मी की पूजा करते हैं और फिर शरद पूर्णिमा 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (sharad purnima kheer time) शुरू होते ही चंद्रमा को खीर का भोग लगाते हैं।
शरद पूर्णिमा की खीर कैसे बनाएं-Sharad Purnima 2024 kheer recipe
शरद पूर्णिमा की खीर बाकी दिनों की खीर की तुलना में थोड़ी अलग होती है। ये खीर गाढ़ी और चंद्रमा के रंग की होगी। इसलिए इसे रंग की खीर बनाने के लिए केसर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा महालक्ष्मी की पूजा भी होती है तो इस खीर में लोग मखाने का इस्तेमाल जरूर करते हैं। तो इस वजह से शरद पूर्णिमा की खीर रेसिपी खास हो जाती है और चावल, केसर और मखाने को 3 खास चीजों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
सामग्री-Sharad Purnima kheer ingredient
-दूध
-चावल
-चीनी
-मखाना और केसर
शरद पूर्णिमा की खीर बनाने का तरीका
-शरद पूर्णिमा की खीर बनाने के लिए सबसे पहले सिर्फ दूध में चावल पकाएं। याद रखें इसमें थोड़ा भी पानी न मिलाएं।
-इसी दौरान इसमें केसर डाल लें।
-अब जब चावल पक जाए तो थोड़ा दूध और मिलाएं और मखाना डालें।
-जब ये सब पक जाए और खीर गाढ़ी नजर आए तो इसमें चीनी डालें।
-खीर को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर गैस ऑफ कर करके खीर ढक दें।
तो इन टिप्स की मदद से आप शरद पूर्णिमा की खीर बना सकते हैं। अगर आपको लगता है कि खीर गाढ़ी नहीं हो पाई है तो इस आप फ्रिज में भी डाल सकते हैं। इसके अलावा खीर को गाढ़ा करने के लिए आप इसमें नारियल कद्दूकस करके डाल सकते हैं और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची मिला सकते हैं। इसके प्रकार से आप शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर चंद्रमा को भोग लगा सकते हैं और सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।
