Sharad Purnima 2019 wishes images, pictures, quotes, messages, shayari, status: शरद पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर में सबसे प्रसिद्ध पूर्णिमा में से एक है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा वर्ष में एकमात्र दिन होता है जब चंद्रमा सभी सोलह कलाओं के साथ बाहर आता है। हिंदू धर्म में, प्रत्येक मानव गुण कुछ कलाओं से जुड़ा हुआ है और यह माना जाता है कि सोलह विभिन्न कलाओं का संयोजन एक आदर्श मानव व्यक्तित्व बनाता है। यह भगवान कृष्ण थे जो सभी सोलह कलाओं के साथ पैदा हुए थे और वे भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार थे। भगवान राम का जन्म केवल बारह कलाओं के साथ हुआ था। आज के दिन नव विवाहित महिलाएं पूर्णिमा व्रत का संकल्प लेती हैं। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि शरद पूर्णिमा के दिन पांच देवताओं की पूजा की जाती है। जिसमें धन की देवी लक्ष्मी, चंद्र देवता, कुबेर, भगवान शिव और श्रीकृष्ण शामिल हैं।

इसलिए, शरद पूर्णिमा के दिन भगवान चंद्र की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। नवविवाहित महिलाएं, जो वर्ष के लिए पूर्णिमासी उपवास करने का संकल्प लेती हैं, शरद पूर्णिमा के दिन से उपवास शुरू करती हैं। गुजरात में शरद पूर्णिमा को शरद पूनम के नाम से अधिक जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र में, शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन भगवान कृष्ण ने दिव्य प्रेम का नृत्य महा-रास किया था।

इस शरद पूर्णिमा आप इन मैसेजेज और कोट्स के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को विश जरूर करें और उन्हें इस दिन के महत्व को समझाएं-

शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुन्दर होता है,
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है।
आशा है इस रात आप सभी पर,
चन्द्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे।।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाइयां!

आशा है कि शरद पूर्णिमा का उत्सव
दे आपको जीवन में खुशहाली और समृद्धि।
लेकर आए यह दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और प्यार, बहुत बहुत शुभ हो आपके लिए यह त्योहार।।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा।
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से,
आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नयी उमंग लेकर आए, आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार।
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार।
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से,
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!

शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर क्योंकि
बरसे हैं देवताओं का प्यार और आशीर्वाद।
बन कर चन्द्रमा की चांदनी और माँ लक्ष्मी का प्यार,
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्योहार

चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता,
उदारता, प्रेमलता आपको और
आपके परिवार को प्रदान हो।।
शुभ शरद पूर्णिमा!

शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर
क्योंकि बरसे है देवताओं का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्योहार
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं