Sweet Potatoes Recipe: सर्दियों में शकरकंद लोग बहुत चाव से साथ खाते हैं। इससे मसाला टिक्की, पराठा, चीला, खीर आदि बनाई जाती है। कुछ लोगों को तो शकरकंद को आंच पर भून कर खाना बहुत पसंद होता है। इसे कुछ जगहों पर रतालू भी कहा जाता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही हृदय व गुर्दे जैसे आवश्यक अंगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं।

इनमें कैलोरी भी कम होती है। शकरकंद विटामिन से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन सी, बी, ए, और डी, और पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे खनिज होते हैं। इतने सारे फायदे जानकर तो आप इसे जरूर खाना चाहेंगे। लेकिन अगर आप शकरकंद की पुरानी रेसिपी से बोर हो गए हैं तो यहां हम आपके लिए 5 नई शकरकंद की स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं।

शकरकंद ग्नोची

शकरकंद के साथ फूलगोभी मिलाकर आप शकरकंद ग्नोची तैयार कर सकते हैं। इसके लिए शकरकंद को सामान्य आलू की जगह इस्तेमाल करें। माइक्रोवेव में 10 मिनट तक पकाकर नरम कर लें। इसके बाद छिलके से गूदा निकालकर आटे में मिलाएं। इसके बाद इसे फ्राई कर लें।

काली बीन्स के साथ स्मोकी शकरकंद सलाद

लंच के लिए नींबू और मसालों के साथ इस मीठे आलू और काली बीन सलाद को भी आजमा सकते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को नरम होने तक भूनें। फिर शकरकंद के टुकड़े कर लें। इसमें ताजा खीरा और शिमला मिर्च डालें। पौष्टिक बनाने के लिए इसमें केले या एवोकाडो भी डाल सकते हैं।

शकरकंद ग्रिल्ड चीज

ग्रिल्ड चीज सैंडविच तो कई लोगों को पसंद होता है। ऐसे में आप शकरकंद से भी इसे बना सकते हैं। चीज, लहसुन वाली पालक और अखरोट को ग्रिल्ड शकरकंद के स्लाइस के बीच सैंडविच करके इसे बना सकते हैं।

सेब और किशमिश से भरा शकरकंद

यह शकरकंद से बना पौष्टिक नाश्ता है। इसे बनाने के लिए शकरकंद को तब तक भूनें जब तक वह कैरेमलाइज न होने लगे। फिर उसमें कटे हुए सेब, किशमिश और बादाम भर दें। स्वाद बढ़ाने के लिए मेपल सिरप छिड़कें।

कुरकुरे भुने हुए शकरकंद के साथ बुरिटो बाउल

इसे बनाने के लिए एक बाउल भूनें हुए मसालेदार शकरकंद के टुकड़ों में चावल, टमाटर और प्रोटीन से भरपूर बीन्स को मिलाएं। इसके ऊपर कद्दू के बीज और अचार वाले प्याज जैसी कई स्वादिष्ट और सेहतमंद चीजें भी डाली जा सकती हैं।