Sabudana kalakand recipe : सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इसे भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह माना जाता है। इस महीने में उनकी उपासना करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। यूं तो पूरे सावन के महीने में शिवजी की आराधना की जाती है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार (Sawan Somwar 2025) को पूजा-पाठ, व्रत, अनुष्ठान करने का विशेष महत्व होता है।
बहुत सारे लोग सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखकर उपासना करते हैं। इस साल सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है। इस बार 4 सावन के सोमवार पड़ेंगे। 11 जुलाई को सावन का पहला सोमवार (First Sawan Somwar 2025 Date) पड़ेगा। ऐसे में अगर आप भी व्रत रखने वाले हैं तो भगवान भोलेनाथ को साबूदाने के कलाकंद का भोग लगा सकते हैं। यहां पढ़ें रेसिपी।
साबूदाना कलाकंद रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप भीगा हुआ साबूदाना
1 कप दूध
250 ग्राम खोया
1 कप चीनी या स्वाद अनुसार
1 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
साबूदाना कलाकंद कैसे बनाएं?
साबूदाने से कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले आपको खोया तैयार करना है। आप चाहें तो इसे घर में दूध से तैयार करें या फिर आप बजार से भी इसे खरीद सकते हैं। अगर घर में बना रहे हैं तो इसे थोड़ा सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें भीगा हुआ साबूदाना मिलाएं। दूध, इलायची पाउडर, चीनी डाल कर कढ़ाई के किनारे अलग होने तक पकाएं। घी से चिकनी की हुई प्लेट में निकालें। जब ये ठंडा हो जाए तो मनचाही आकार में काट लें।
इन चीजों का दें ध्यान
आप चाहें तो साबूदाने को भिगोने के बजाय हल्का भून भी सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार मेवे और इलायची की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं। कलाकंद फ्रिज में 2-3 दिन तक रखकर खाया जा सकता है।