Sawan special nail art designs: सावन को शुरू होने में महज चंद दिन बचे हैं। सावन के महीने में न केवल तीज-त्योहार की धूम रहती है। बल्कि नव विवाहित महिलाएं भी अपने-अपने मायके जाने के लिए उत्सुख रहती हैं। कहीं झूले पड़ते हैं तो कहीं पकवानों की खुशबू महकती है। सावन के बाद तीज-त्योहार का सिलसिला शुरू हो जाता है। हरियाली तीज-रक्षाबंधन के लिए भी अभी से महिलाओं ने कपड़े, ज्वैलरी आदि की शॉपिंग शुरू कर दी है। सावन में हरे रंग का विशेष महत्व होता है।

वहीं हरियाली तीज पर भी महिलाएं हरे रंग का सूट या साड़ी पहनती हैं। ऐसे में सिर्फ कपड़े पहनने से तो काम चलेगा नहीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आपको नेल आर्ट भी हरे रंग से प्रेरित होकर बनवानी चाहिए। यहां हम आपके लिए सावन स्पेशल नेल आर्ट की यूनिक ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं। ये आपके साड़ी या सूट के साथ खूब जचेंगे। इन नेल आर्ट डिजाइन से आपके हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी।

मॉसी टिप्स (Mossy Tips)

ये नेल आर्ट डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इनमें ऐसा लगता है कि हाल में ही आपने अपने हाथों को किसी कटी घास या हरे में डुबाया हो।

एमराल्ड शीन

लड़कियां इन दिनों नेल आर्ट में एमराल्ड शीन डिजाइन काफी पसंद कर रही हैं। इसमें पन्ना की तरह चमकता है। इसे बनाने के लिए चुंबक का यूज होता है।

वन ट्विंकल

इस नेल आर्ट में ऐसा लगता है जैसे आपके नेल्स पर एक सितारा चमक रहा हो। यह देखने में बिल्कुल विंटेज वाइव लाता है।

फूल-पत्ती वाली नेल आर्ट

यूनिक डिजाइन

अगर आप कुछ नया नेल आर्ट करना चाहते हैं तो ये डिजाइन ट्राई करें। इसमें अमूर्त रेखाएं बनाई जाती हैं। कोई भी रेखा एक जैसी नहीं दिखती।